सलमान खान के साथ थिरकते नजर आएंगे राम चरण, 'कभी ईद कभी दिवाली' में हुई दमदार एंट्री!

कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग जब से शुरु हुई है मेगास्टार सलमान खान के फैंस काफी खुश हैं और इस फिल्म की रिलीज का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैँ। गौरतलब है कि इस वक्त इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है। जब से फिल्म शुरु हुई है लगातार इस फिल्म से कई बड़े स्टार्स जुड़ रहे हैं और इस वक्त एक नाम और सामने आ रहा है।

पिंकविला की एक खबर की मानें तो इस फिल्म के एक गाने में साउथ के सुपरस्टार राम चरण नजर आने वाले हैं और उनका दमदार कैमियो होगा। जी हां, इस खबर के बाद से राम चरण के फैंस भी काफी खुश हैं और सलमान खान के साथ उनको देखना वाकई अच्छा होने वाला है।

ram charan, kabhi eid kabhi diwali, salman khan, राम चरण, कभी ईद कभी दिवाली, सलमान खान

बता दें कि जिस गाने में राम होंगे वो काफी बड़े बजट का गाना है और लोगों को दिलों में घर करने के लिए आ रहा है। सलमान खान की इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं।

साउथ के कलाकार वेंकटेश

साउथ के कलाकार वेंकटेश

इसके अलावा साउथ के कलाकार वेंकटेश भी फिल्म में होंगे और वो लगातार 'कभी ईद कभी दीवाली' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा नए सितारे भी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

फरहाद सामजी निर्देशित

फरहाद सामजी निर्देशित

इस लिस्ट की बात करें तो फिल्म में जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। हर गुजरते दिन के साथ, फरहाद सामजी निर्देशित फिल्म बड़ी और बेहतर होती जा रही है।

राम और सलमान

राम और सलमान

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता राम चरण भी फिल्म के लिए बोर्ड पर आए हैं। राम चरण के गाने को लेकर खबर है कि, गाने का मुख्य आकर्षण राम और सलमान की केमिस्ट्री होगी।

कमाल का बिजनेस किया था

कमाल का बिजनेस किया था

रिपोर्ट यह भी बताती है कि वेंकटेश भी गाने का हिस्सा हैं। राम चरण हाल ही में एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का हिस्सा बने थे और इस फिल्म ने उत्तर भारत में भी कमाल का बिजनेस किया था।

टाइगर 3

टाइगर 3

बात करें सलमान खान की तो इस फिल्म के अलावा वो टाइगर 3 को लेकर भी बिजी हैं। साल 2023 की ईद पर टाइगर 3 रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X