..................... Ram charan Visited mahalakshmi temple With his wife upasana and daughter klin kaara video viral - Hindi Filmibeat

बेटी और पत्नी के साथ Ram Charan ने किए 'महालक्ष्मी मंदिर' में माता के दर्शन, सामने आया वीडियो

Ram Charan

Ram Charan video: साउथ सुपरस्टार राम चरण का एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर अपनी बेटी और पत्नी के साथ सुबह सुबह मंदिर माता के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान एक्टर को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठी हो गई हैं तो एक्टर अपनी फैमली को प्रोटेक्ट करते हुए मंदिर से बाहर निकले हैं।

पत्नी और बेटी के साथ मंदिर पहुंचे राम चरण-

साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग में बिजी हैं। परंतु अपने बिजी शेड्यूल से एक्टर ने अपनी फैमली के वक्त निकाला है। और एक्टर अपनी पत्नी और प्यारी सी बेटी के साथ मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए सुबह सुबह पहुंचे हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण के साथ उनकी पत्नी उपासना हैं। उपासना इस दौरान अपनी बेटी क्लिन कारा को अपनी गोद में उठाए हुए हैं, जिसका चेहरा पिंक कपड़े से ढका हुआ था।

इस दौरान एक्टर को देखने के लिए काफी भीड़ एकदम से उमड़ गई थी, जिसके चलते एक्टर थोड़े परेशान हो गए। परंतु कैसे भी अपनी फैमली को भीड़ से प्रोटेक्ट करते हुए राम चरण मंदिर से बाहर आए। इस दौरान एक्टर व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। वहीं, उनकी पत्नी उपासना व्हाइट कलर के ट्रेडिशनल सूट में सुंदर लग रही थीं, जिस पर फ्लोरल प्रिंट था।

इससे पहले, 4 दिसंबर 2023 को राम चरण ने मैसूर में चल रही अपनी फिल्म की शूटिंग से वक्त निकालकर वहां के प्रसिद्ध 'श्री चामुंडेश्वरी मंदिर' की यात्रा की थी। इस दौरान जींस के साथ कैमोफ्लेज शर्ट और सनग्लासेज पहने राम चरण डैशिंग लग रहे थे, जिन्होंने अपने फैंस का अभिवादन भी किया था।

एक्टर राम चरण का वर्कफ्रंट-

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आने वाली फिल्मों की बात करें, तो उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से एक 'गेम चेंजर' है। फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसे एक एक्शन ड्रामा फिल्म माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में राम चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा, उनके पास 'इंडियन 2' फिल्म भी है।

Read more about: ram charan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X