मुंबई पहुंचते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे Ram Charan तो फैंस ने की जमकर तारीफ, वीडियो वायरल

Ram Charan Visit Siddhivinayak: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में लगातार बने रहते हैं। एक्टर के फैंस सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और फोटोज शेयर करके प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में एक्टर मुंबई पहुंचे और मुंबई पहुंचते ही एक्टर ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किए।
सिद्धिविनायक पहुंचे राम चरण-
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर राम चरण अब पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। राम चरण की पैन इंडिया रिलीज फिल्म RRR को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। एस एस राजामौली की इस मूवी को कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।
इस फिल्म के बाद अब राम चरण अपनी अगली फिल्म 'गेम चेंजर' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है, फैंस को उम्मीद ही राम चरण फिर से तहलका मचाएंगे।
इस बीच ही राम चरण कल मुंबई आए हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर नंगे पैर स्पॉट किया गया। अब हाल ही में उनकी कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसे देखने के बाद लोग साउथ स्टार की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जाहिर है कि फैंस हमेशा ही एक्टर पर भरपुर प्यार लुटाते हैं।
खास बात ये है कि मुंबई आते ही सबसे पहले साउथ सुपरस्टार राम चरण सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। अब हाल ही में उनके मुंबई के प्रसिद्ध मंदिर में विजिट की फोटोज पॉलिटिशियन राहुल नरेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
साउथ राम चरण का वर्कफ्रंट-
पैन इंडिया स्टार बन चुके एक्टर राम चरण आरआरआऱ को लेकर काफी खबरों में रहे हैं। अब सूत्रों की मानें तो एक्टर जल्द ही बड़े पर्दे पर आचार्य, RC 15,RC 16 और RC 17 में नजर आएंगे। इस फिल्मों के नाम तो सामने नहीं आए हैं परंतु फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है। फैंस इन फिल्मों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











