..................... Chiranjeevi, Ram Charan Teja, ZanJeer, Bollywood, Amitabh Bachchan, Salman Khan, चिरंजीवी, राम चरन तेजा, जंजीर, बॉलीवुड, अमिताभ बच्चन, सलमान खान - Hindi Filmibeat

चिरंजीवी के बेटे तेजा की होगी दो शादियां

शंकर दादा एमबीबीएस के शंकर यानि चिरंजीवी के बेटे राम चरन तेजा जो कि खुद भी दक्षिण के बहुत बड़े अभिनेता हैं 14 जून को अपने बचपन के प्यार उपासना कामिनेनी से शादी करेंगे। खास बात ये है कि तेजा दो शादियां करेंगे एक अपनी परिवार के लिए और दूसरी बार अपने फैंस के लिए।

चरन तेजा ने कहा कि उनकी शादी में बॉलीवुड के दिग्गज भी नज़र आएंगे। इन दिग्गजों में अमिताभ बच्चन और सलमान खान का नाम शामिल है। ज्ञात हो कि राम चरन तेजा बॉलीवुड में अमिताभ की ब्लॉकबस्टर फिल्म जंजीर के रीमेक के साथ एंट्री करने वाले हैं।

तेजा ने कहा कि अपनी शादी में अपने फैन्स को ना बुलाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अपोलो अस्पताल के चेयरमैन प्रताप सी रेड्डी की पोती उपासना और राम चरन तेजा ने पिछले साल दिसम्बर माह में सगाई की थी।

तेजा ने उपासना को पिछले साल उसके जन्मदिन 20 जुलाई को शादी के लिए प्रपोज किया था। उपासना ड्रेस डिज़ाइनर तरुन तेहिलियानी के ब्राइडल कलेक्शन की बहुत बड़ी फैन हैं और उनकी शादी की ड्रेस भी तरुन ने ही डिजाइन की है।

अपनी शादी की ड्रेस के बारे में बताते हुए उपासना ने कहा "मेरी शादी की साड़ी तरुन तेहिलियानी ने डिजाइन की है। वो अपनी ब्राइडल कलेक्शन के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं और मुझे हमेशा से ही उनका स्टाइल पसंद है इसलिए जब मेरी शादी के लिए ड्रेस की बात आई तो तरुन ही मेरी पहली पसंद था। मेरी शादी तेलुगु रीति रिवाजों से होगी इसलिए तरुन को ढ़ेर सारी रिसर्च करनी पड़ेगी। "

अपनी दो शादियों के बारे में बताते हुए तेजा ने कहा "14 जून को दोस्तों और परिवार के लिए शादी होगी। जिसमें लगभग 4000 लोगों के आने की संभावना है। उसी शाम को रिसेप्शन भी होगा जिसमें 7000 लोगों के आने की संभावना है। अगली सुबह यानि 15 जून को दूसरी शादी होगी जो कि सिर्फ फैन्स के लिए होगी जिसमें 4000 लोगों के आने की संभावना है पर मुझे लगता है इससे भी ज्यादा लोग आ सकते हैं। लेकिन बस इतना ही नहीं 15 जून की शाम को हमने अपोलो अस्पताल के स्टाफ और और फैमिली के लिए रिसेप्शन भी होगा।"

साथ ही अपने हनीमून के बारे में तेजा ने कहा "सिर्फ चार दिन का ब्रेक। हमने अभी डिसाइड नहीं किया है कि हम कहां जा रहे हैं। लेकिन यह इंडिया की ही कोई जगह होगी। मुझे चार दिनों में वापस आकर अपनी फिल्म की शूटिंग शुरु करनी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X