Ram Charan: नेपोटिज्म के मुद्दे पर राम चरण ने दी खुलकर दी प्रतिक्रिया, रखी अपनी बात

Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म आरआरआर के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों राम चरण काफी लाइम लाइट में बनें हुए हैं, सोशल मीडिया पर उनका एक अलग ट्रेंड चल रहा है। खैर हाल ही में राम चरण ने सबसे ज्यादा पॉपुलर टॉपिक नेपोटिज्म को लेकर बात की हैं।
दरअसल राम चरण तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। स्टार किड होने की वजह से उन्हें भी कई बार नेपोटिज्म जैसे मुद्दों का सामना करना पड़ा है। इस बीच एक्टर ने अपने ताजा इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की है, और अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने खुलासा किया कि, उनका झुकाव हमेशा से अभिनय की ओर था। वह शुरुआत से ही सिनेमा को जी रहे थे और निर्माताओं से लगातार मिल रहे थे। अभिनेता ने यह भी कहा कि वह जन्म से ही एक फिल्म स्कूल में थे, इसलिए वह कला जानते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, जो भी कलाकार यहां सफल है वह केवल अपनी प्रतिभा के बदौलत ही है। अगर वह अपने क्राफ्ट में बेहतर नहीं होते तो इंडस्ट्री में इतने समय तक टिक नहीं पाते। साथ ही, अभिनेता ने यह भी व्यक्त किया कि उनके पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने भले ही पहले कदम में उनकी मदद की हो, लेकिन उसके बाद की यह यात्रा उनकी अपनी है।
इस इंटरव्यू में जब उनसे शूटिंग के पहले दिन उनके पिता से मिली सलाह के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुलासा किया कि, उन्हें उम्मीद थी कि उनके पिता वह एक सूत्र देंगे जिससे उन्हें सफलता मिलेगी। एक्टर ने बताया कि उनके पिता ने उनसे कहा, ''यह पहला दिन है। अपनी टीम का ख्याल रखें, वे हमेशा आपके साथ हैं। अगर वे आपके बारे में बात करना शुरू कर दें, तो समझना की करियर खत्म हो गया।''
अगर हम राम चरण की वर्क फ्रंट की बात करें तो, राम चरण पहली बार शंकर की फिल्म में अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं, फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा भी कई सारी फिल्में सुपरस्टार की पाइपलाइन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications

