क्या आपने देखा राम चरण- उपासना का खास वीडियो?? इमोशनल मैसेज के साथ दिल जीत लेगी बेटी की झलक

Ram Charan Video: सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स वीडियोज और फोटो शेयर करते रहते हैं, जो कि तेजी से इंटरनेट पर वायरल होकर चर्चा का विषय बन जाते हैं। इसी बीच ग्लोबल स्टार राम चरण ने एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके फैंस को खुश कर दिया है। काफी इमोशनल वीडियो है, जिसमें सुपरस्टार की बेटी की झलक भी देखने को मिल जाती है।
साउथ सुपरस्टार राम चरण का खास वीडियो-
राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला गुरुवार यानी 20 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मनाया। उपासना के लिए ये दिन डबल सेलिब्रेशन का है। दरअसल, तरफ जहां उनका बर्थडे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी लाडली भी पूरे एक महीने की हो चुकी हैं। इस खास मौके पर उपासना को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।
इसी बीच उपासना के पति राम चरण ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, इस वीडियो में उनकी और उपासना की लाइफ की अब तक की जर्नी को दिखाया गया है। इस वीडियो की शुरुआत इस खबर से होती है कि बच्ची आ गई है और परिवार के सदस्य तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं कि वह कितनी प्यारी लग रही है।
वीडियो में फैमली का रियक्शन-
वीडियो में फिर उपासना नजर आती है और कहती हैं, "आठ महीने बहुत आसान थे।" फिर राम कहते हैं, ''उसके बाद असली खेल शुरू हुआ।'' इसके बाद चिरंजीवी कहते हैं, "हम सभी छोटे सितारे को गोद में लेने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।" उपासना के माता-पिता भी वीडियो में दिखाई देते हैं और कहते हैं कि यह पिछले 11 वर्षों से उत्साह बढ़ा रहा है।
इसके बाद राम चरण कहते हैं, "11 साल पूरे हो गए। वे क्या कर रहे हैं?" आगे उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हर चीज़ समय में अपनी जगह बना लेती है। और तब इस बच्चे को अपना समय मिल गया और ऐसा हुआ।" फिर वीडियो हमें 11 साल पहले राम और उपासना की शादी के एक एक भी देखने को मिलती है।
इस वीडियो में राम और उपासना की बेटी कारा की भी एक झलक देखने को मिलती है। इस दौरान कारा को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो इमोशनल और बेहद प्यार भरा है। राम ने वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा: "जन्मदिन मुबारक हो सबसे प्यारी उप्सी और एक महीने का जन्मदिन मुबारक हो प्यारी कारा। आप हमारा सबसे अच्छा गिफ्ट हैं।
ये बेहद ही प्यारा और खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, बता दें, इस कपल साल 2012 में शादी की थी। इस फोटो में राम अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं। ये उपासना के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर है, जिसमे दो केक नजर आ रहे हैं। एक उपासना और दूसरा कारा का पहला मंथ सेलिब्रेशन भी हुआ। फैंस वीडियो पर जमकर वायरल लुटा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications