Ram Charan: राम चरण की पत्नी उपासना के बेबी शावर में शामिल हुए कई सितारे, तस्वीरें हुई वायरल

Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी पत्नी उपासना को लेकर लगातार सुर्खियों में बनें हुए हैं, क्योंकि जल्द ही राम चरण के घर जल्द ही खुशियों दस्तक देने वाली हैं। हाल ही में जब उपासना की ग्रैंड बेबी शावर की पार्टी रखी गई तो इस दौरान कई सारे सेलेब्स ने इस पार्टी में पहुंचकर पार्टी की शोभा बढ़ाई।
गौरतलब है कि, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते है। फिल्म 'आरआरआर' के बाद वह पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं।
वहीं खबर है कि, जल्द ही साउथ अभिनेता और उनकी वाइफ उपासना पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में, दोनों ने अपने घर में ग्रैंड बेबी शावर की शानदार पार्टी होस्ट की है।
कपल के इस फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस समारोह में राम चरण के कजिन और पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन, टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा, सिंगर कनिका कपूर जैसे स्टार्स शामिल हुए थे।
पिछले कुछ समय पहले राम चरण की पत्नी उपासना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह और राम चरण जुलाई में अपने बेबी का वेलकम कर सकती हैं।
उन्होंने कहा था कि सभी पैरेंट की तरह वह और राम चरण भी बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनके घर में भी लंबे समय से सब इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे, जो उन्हें काफी दिनों के बाद मिलने वाली है।
आपको बता दें कि उपासना ने अपने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि वह दोनों अपने बेबी की डिलीवरी इंडिया में ही करवाएंगी। उपासना और राम चरण के फैंस उनके लिए काफी खुश हैं।
आपको बता दें कि उपासना ने इस इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने बच्चे के लिए इंश्योरेंस का इस्तेमाल करेंगी क्योंकि अपने देश में हेल्थ को लेकर काफी सुविधाएं हैं। उपासना का यह फैसला उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि उपासना प्रेग्रेंसी के दौरान राम चरण के साथ साथ कई जगहों पर नजर आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications

