Ram Charan: ऑस्कर जीत के बाद भारत लौटे एक्टर तो फैंस ने किया शानदार स्वागत

Ram Charan

Ram Charan: इस वक्त हर तरफ ऑस्कर की खुशी छाई हुई हैं, भारतीयों के बीच में भी इस खुशी का मौहाल बना हुआ है। ऐसे में ऑस्कर लेकर भारत लौटेने पर हर भारतीय का बहुत ही शानदार तरीके से स्वागत हो रहा है। वहीं हाल ही में नाटू नाटू के ऑस्कर जीतने के बाद साउथ सुपरस्टार राम चरण जब भारत लौटे तो फैंस ने उनका भी बहुत ही शानदार तरीके से स्वागत किया।

आरआरआर की जीत-

इस वक्त पूरी दुनिया में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' अपना परचम लहरा रही है। हर तरफ केवल इस फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर जीतकर देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है।

भारत लौटे राम चरण-

विदेश से हाल ही में अभिनेता रामचरण भारत लौटे हैं, तो जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, तो फैंस ने खास अंदाज में वेलकम किया गया। इस दौरान राम चरण ने मीडिया से भी बात की और खुशी जाहिर की।

राम चरण ने की मीडिया से बात-

राम चरण ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। हमारी इस खुशी का श्रेय एसएस राजमौली, एमएम कीरावनी और चंद्रबोस को जाता है, उनकी कड़ी मेहनत की वजह से हम आज यह दिन देख पाए हैं और ऑस्कर घर लेकर आ पाए हैं।

राम चरण ने आगे कहा, 'फिल्म 'आरआरआर' को देखने और 'नाटू-नाटू' को अपना प्यार देने के लिए मैं सभी फैंस का शुक्रगुजार हूं। अभिनेता के रूप में जब हम शूटिंग कर रहे थे, हमने कभी नहीं सोचा था कि इस गाने का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलेगा। आज, यह हमारी फिल्म नहीं है. यह हमारा गीत नहीं है। यह लोगों का गीत बन गया है। इसने हमें ऑस्कर के लिए एक नया रास्ता दिया है।'

ऑस्कर की शाम-

12 मार्च का दिन हर देशवासी के लिए बहुत ही यादगार बन गया है क्योंकि इस दिन भारत ने दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में दो ऑस्कर जीता था। सबसे पहले तो गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने अवॉर्ड अपने नाम किया। उसके बाद 'आरआरआर' के गाने 'नाटू- नाटू' ने पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहराया और दूसरा ऑस्कर अपने नाम किया।

More from Filmibeat

Read more about: ram charan oscar oscar 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X