अमिताभ की बराबरी करने की सोच भी नहीं सकते राम!

सालों पहले रिलीज हुई जंजीर फिल्म ने अमिताभ बच्चन के करियर को बदल कर रख दिया और उन्हें उस ऊंचाई पर पहुंचा दिया जहां पर जाना हर एक्टर का सपना होता है। उसी फिल्म के रीमेक जंजीर को लेकर साउथ के सुपरस्टार राम चरन तेजा इसी हफ्ते बॉलीवुड में एट्री कर रहे हैं। राम चरन का कहना है कि वो इस चीज के लिए तैयार हैं कि उनकी फिल्म जंजीर को अमिताभ की जंजीर के साथ जरुर जोड़ा जाएगा लेकिन वो फिर भी दर्शकों से रिक्वेस्ट करना चाहते हैं कि वो प्लीज जंजीर को अमिताभ बच्चन की जंजीर से ना कंपेयर करें। राम चरन ने वंइंडिया के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो अमिताभ बच्चन की बहुत इज्जत करते हैं और उनके साथ अपनी बराबरी करने की सोच भी नहीं सकते।

अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर के बारे में बात करते हुए राम चरन ने कहा कि उन्होंने जंजीर फिल्म देखी है और वो फिल्म उन्हें काफी पसंद भी आई है। उन्होंने अपनी तरफ से अपना काम कर दिया है अपनी सारी मेहनत डाल दी है लेकिन अब दर्शकों को ये डिसाइड करना है कि फिल्म कैसी बनी है। फिल्म को हिट या फ्लॉप करना दर्शकों के हाथों में है। राम चरन ने प्रियंका चोपडा़ के बारे में पूछने पर कहा कि प्रिंयका एक बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और उससे भी ज्यादा वो एक बेहतरीन सिंगर हैं। प्रिंयका के साउथ में भी काफी फैन्स हैं। राम चरन ने कहा कि जब प्रिंयका शूटिंग के लिए हैदराबाद गयीं थी तो वहां पर उन्हें भी उतना ही प्यार मिला जितना राम चरन को मिलता है।

राम चरन का कहना है कि बॉलीवुड में लोग काफी प्रोफैशनल हैं और सुबह से लेकर रात तक काम करते रहते हैं उन्हें वक्त का पता ही नहीं होता जब वो एक बार काम करने लगते हैं तो उन्हें कोई मतलब नहीं कब दिन हुआ कब रात।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X