..................... Ram charan movie game changer trailer delayed so fans gave threat to makers said- trailer if not release so.. - Hindi Filmibeat

Game Changer के ट्रेलर रिलीज ना होने पर फैन ने दे डाली मेकर्स को धमकी, बोला- अगर नए साल तक...

Ram charan

fans gave threatened to Game Changer Makers: राम चरण अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। लाखों नहीं बल्कि उनकी फैन लिस्ट में करोड़ों लोग हैं। बता दें कि इन दिनों उनकी फिल्म गेम चेंजर सुर्खियों में हैं, लेकिन उनकी फिल्म का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। फिल्म के ट्रेलर के डिले होने के बाद एक फैन का रिप लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गेंम चेंजर के ट्रेलर रिलीज ना होने पर शख्स ने लिखा रिप लेटर
जी हां, फिल्म का ट्रेलर अभी तक ना रिलीज होने पर एक फैन ने रिप लेटर लिख डाला है। फैन ने यह लेटर मेकर्स के लिए लिखा है जिसमें उसने जमकर शिकायत की है। शख्स ने लेटर लिखते हुए मेकर्स के धमकी दे डाली है। शख्स का कहना है कि अगर नए साल के गेम चेंजर का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया तो वह सुसाइड कर लेगा। शख्स का ये रिप लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लेटर को देखकर यह तो साफ हो गया है कि फैन्स इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म
राम चरण की फिल्म गेम चेंजर के रिलीज डेट के बारे में बताएं तो शंकर के निर्देशन में बन रही फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज किया जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म में राम चरण के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनके साथ ही एसजे सूर्या, श्रीकांत और समुथिरकानी भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म के बजट के बारे में बताएं तो फिल्म का बजट 450 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है।

Read more about: ram charan entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X