कांतारा की पूरी बजट के जितना है रामचरण की फिल्म के एक गाने का बजट, जानकर आंखे फटी रह जाएंगी

By Filmibeat Desk
ram-charan-kiara-advani-film-with-shankar-to-have-a-grand-most-expensive-indian-song-know-the-budget

निर्देशक शंकर की अगली फिल्म सुपरस्टार रामचरण के साथ होने वाली है, जिसे लेकर फैंस के मन में लगातार उत्साह बना हुआ है। शंकर भारत के उन मेकर्स में हैं, जिनका विजन काफी भव्य होता है और वो हमेशा कुछ नया पेश करने की कोशिश करते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, उनके निर्देशन में बन रही राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म में एक गाना है, जो अब तक का दूसरा सबसे महंगा भारतीय गाना होने जा रहा है।

रामचरण के साथ शंकर की यह अनटाइटल्ड फिल्म एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है। इससे पहले भी निर्देशक ने अपने फिल्मों में भारी भरकम के गाने रखे हैं। चाहे वो 2.0 हो, या रोबोट हो।

रिपोर्ट की मानें तो राम चरण और कियारा आडवाणी पर फिल्माए इस गाने का बजट 15 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। गाने को 12 दिनों के लिए न्यूजीलैंड में शूट किया जाएगा। इसे एस थमन ने कंपोज किया है और जानी मास्टर कोरियोग्राफ करेंगे।

यह गाना अब तक दूसरा सबसे महंगा भारतीय गाना है। लिहाजा, आप जानना चाहेंगे कि पहले नंबर पर कौन है! तो बता दें, पहले स्थान पर है रजनीकांत और एमी जैक्सन स्टारर 2.0 गाना। कथित तौर पर इसे 20 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाया गया था। इस फिल्म का निर्देशन भी शंकर ने ही किया था।

खास बात है कि रामचरण पर फिल्माए गाने की पूरी लागत.. हालिया रिलीज फिल्म कांतारा के पूरे बजट के लगभग बराबर है। कांतारा 16 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म है, जो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। साल 2021 में घोषित रामचरण स्टारर ये फिल्म 2023 के सेकेंड हॉफ में रिलीज हो सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X