Oscars 2024 में RRR की धूम, लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे ये वीडियोज

RRR in Oscars: ऑस्कर 2024 लॉस एंजिल्स में हुआ। भले ही इस साल अकैडमी अवॉर्ड्स में भारत के हाथ कुछ नहीं लगा लेकिन फिर भी इस अवॉर्ड शो में RRR की मौजूदगी जरूर दिखाई दी। जी हां, हाल ही में कुछ वीडियोज सामने आए हैं जिसे देखने के बाद RRR के फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
पिछले साल, SS राजामौली द्वारा निर्देशित जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर फिल्म RRR ने बड़ी जीत हासिल की थी। फिल्म ने 'नाटू-नाटू' गाने के लिए बेस्ट म्यूजिक (ऑरिजिनल सॉन्ग) का अवॉर्ड जीता। यहां तक कि टीम के परफॉर्मेंस को 95वें अकैडमी अवॉर्ड में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। इस साल भी ऑस्कर में RRR की मौजूदगी रही। इस साल फिल्म के सीन को 96वें अकैडमी अवॉर्ड्स में अलग-अलग समय पर दिखाया गया था।
सबसे पहले, स्टंट कॉर्डिनेटर के लिए ट्रिब्यूट में, RRR का एक सीन पीछे डिस्प्ले किया गया। इस सीन में राम चरण बैकफ्लिप कर रहे थे और जूनियर एनटीआर के कंधे पर बैठे थे। यह बेस्ट एक्शन एवी में था जिसमें चार्ली चैपलिन, ब्लैक पैंथर और कई अन्य फिल्मों के सीन भी शामिल थे।
एक और सीन तब था जब बेस्ट म्यूजिक की घोषणा के दौरान 'नाटू-नाटू' की एक क्लिप दिखाई गई थी। फैंस ये वीडियो देखकर फूले नहीं समा रहे हैं क्योंकि RRR ने एक बार फिर ऑस्कर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। ऑस्कर के चलते RRR एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। यह एक बड़ा पल था जब RRR ने ऑस्कर 2023 जीता और एक बार फिर फैंस को वह गौरवशाली पल याद आ गया।
ऑस्कर 2024 के शीर्ष विजेताओं में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' ने कई अहम कैटेगरीज में जीत हासिल की। जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के किरदार के लिए सिलियन मर्फी ने बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता। क्रिस्टोफर नोलन ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता।
रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने ओपेनहाइमर में लुईस स्ट्रॉस की भूमिका निभाने के लिए अपना पहला अकैडमी अवॉर्ड जीता। सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म एडिटिंग का अवॉर्ड भी ओपेनहाइमर को मिला। एम्मा स्टोन ने पुअर थिंग्स के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। फिल्म बार्बी के गाने व्हाट वाज़ आई मेड फॉर ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता। बेस्ट साउंड कैटेगरी में जोन ऑफ इंटरेस्ट ने जीत हासिल की। द लास्ट रिपेयर शॉप ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता।


Click it and Unblock the Notifications











