राम चरण की सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' का जल्द आएगा सीक्वल, परंतु राजामौली नहीं होगे डायरेक्टर!

Rajamouli film RRR Sequel: राम चरण और जूनियर एनटीआर की सुपरहिट फिल्म आरआरआर के डायरेक्टर राजामौली के पिता वी. विजयेंद्र प्रसाद ने अपनी हालिया इंटरव्यू में फिल्म आरआरआर के सीक्वल को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है, जिसको लेकर फैंस थोड़े सदमें में चले गए हैं।
वी. विजयेंद्र प्रसाद का बयान-
दरअसल बात ऐसी है कि, वी. विजयेंद्र प्रसाद ने पिछले साल ऑस्कर तक धूम मचाने वाली फिल्म आरआरआर के संभावित सीक्वल के बारे में उन्होंने यह बयान दिया है। विजयेंद्र ने कहा है कि, आरआरआर के सीक्वल पर काम चल रहा है, लेकिन इसकी कहानी में बड़ा ट्विस्ट है। उन्होंने बताया कि आरआरआर का सीक्वल हॉलीवुड प्रोजेक्ट के रूप में आ सकता है और इसीलिए निर्देशन राजामौली नहीं करेंगे।
इसके आगे वी. प्रसाद का कहना है कि, राजामौली एक अन्य प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और आरआरआर का सीक्लव उनकी देखरेख और मार्गदर्शन में हॉलीवुड के किसी निर्देशक को सौंपा जाएगा। इस सीक्लव को एनटीआर जूनियर और राम चरण के साथ बड़े बजट और हॉलीवुड स्केल पर बनाया जाएगा।
राजामौली का अगला प्रोजेक्ट-
खैर खबर है कि राजामौली अब तेलुगु स्टार महेश बाबू के साथ अगली फिल्म बना रहे हैं। यह एक्शन एक्शन एडवेंचर फिल्म होगी और इसकी शूटिंग दिसंबर में शुरू होने वाली है, फिलहाल इसके बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विजयेंद्र प्रसाद ने भी इस प्रोजेक्ट पर खुल कर कुछ नहीं बताया मगर उन्होंने कहा इस फिल्म के बाद में एसएस राजामौली महाभारत का निर्माण करेंगे, उल्लेखनीय है कि राजामौली लंबे समय से महाभारत पर आधारित एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। फैंस तो राजामौली के नए प्रोजेक्ट की घोषणा का इंतजार करते रहते हैं।
वैसे मीडिया का एक वर्ग ऐसा भी है जो बजरंगी भाईजान, बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्मों के राइटर विजयेंद्र प्रसाद द्वारा आरआरआर के सीक्वल की बातों को गंभीरता से नहीं लेने को कह रहा है। उसका कहना है कि विजयेंद्र प्रसाद अक्सर सुर्खियों में रहने के लिए ऐसी बातें कहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











