Full Video: Peddi के प्रमोशन में अफरा तफरी, राम चरण के बॉडीगार्ड ने बचाई बेहाल जाह्नवी कपूर
Ram Charan Bodyguard Saves Jahnvi Kapoor: अभिनेत्री जान्हवी कपूर और अभिनेता राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पेद्दी के जबरदस्त प्रमोशन में बिजी हैं। मंगलवार को विजयवाड़ा में आयोजित एक प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान ऐसा वाकया हुआ, जिसने कुछ समय के लिए माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।

डरी सहमी जाह्नवी कपूर
इस इवेंट में राम चरण, जान्हवी कपूर और डायरेक्टर बुची बाबू सना मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान दर्शकों के बीच से एक प्रशंसक अचानक तेजी से मंच की ओर बढ़ा और राम चरण के करीब पहुंचने की कोशिश करने लगा। इस दौरान जाह्नवी कपूर काफी डरी सहमी दिखाई दीं।
राम चरण के पर्सनल बॉडीगार्ड की हीरोगिरी
हालांकि, सुरक्षा टीम ने तुरंत स्थिति संभाल ली। राम चरण के पर्सनल बॉडीगार्ड और एमएमए फाइटर केविन कुंटा ने फुर्ती दिखाते हुए उस प्रशंसक को रोक लिया, जिसके बाद हालात जल्द ही सामान्य हो गए। घटना के बाद कलाकारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई और मंच के आसपास और ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए।
क्रेजी फैन से बाद में मिले राम चरण
दिलचस्प बात यह रही कि बाद में राम चरण ने उसी प्रशंसक को दोबारा बुलाकर उससे मुलाकात की। बताया जा रहा है कि वह फैन अभिनेता का बड़ा प्रशंसक है और उसने अपने लुक व हेयरस्टाइल को भी राम चरण की तरह अपनाया हुआ है। मुलाकात के दौरान प्रशंसक भावुक दिखाई दिया। राम चरण ने उससे बातचीत की, तस्वीरें खिंचवाईं और शांत रहने की सलाह भी दी।
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं। जहां कई लोग सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस पूरे घटनाक्रम को फिल्म के प्रचार से जोड़कर भी देख रहे हैं। फिलहाल, इस मामले में किसी का भी कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications