Ram Charan Film: RRR के बाद, मेगास्टार राम चरण ने की अगली पैन- इंडिया फिल्म की घोषणा, जानें डिटेल्स

Ram Charan New Film: मेगास्टार राम चरण के लिए यह साल बहुत ही शानदार रहा है। पैन इंडिया फिल्म आरआरआर की असीम सफलता के बाद वे अपनी अगली पैन इंडिया फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं जिसके निर्देशक शंकर हैं। वहीं, अब राम चरण ने अपनी एक नई आगामी फिल्म का ऐलान किया है।
सेंसेशनल ब्लॉकबस्टर फिल्म उप्पेना का निर्देशन कर चुके बुची बाबू सना अब रामचरण को डायरेक्ट करेंगे। निर्देशक ने यूनिवर्सल आपली के साथ एक पावरफुल स्क्रिप्ट तैयार की है जो निश्चित रूप से पैन इंडिया फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी।
यह फिल्म Mythri Movie Makers द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। बड़े पैमाने पर बनाई जाने वाली इस फिल्म के साथ वेंकट सतीश किलारू फिल्म निर्माण में कदम रख रहे हैं। निर्माता जल्द ही कास्ट एंड क्रू की जानकारी साझा करेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, और इसे कई भाषाओं में बनाया जाएगा। राम चरण इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जा सकती है।
राम चरण ने इस बारे में ट्विट करते हुए लिखा, "बुची बाबू सना और पूरी टीम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं.." खास बात है कि फिल्म आरआरआर के बाद से राम चरण ना सिर्फ साउथ में, बल्कि उत्तर भारत और ओवरसीज में भी काफी लोकप्रिय हो गए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है।
फिल्मों की बात करें तो, राम चरण इन दिनों न्यूजीलैंड में शंकर के फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। राम चरण की RC 15 में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी नज़र आएंगी। ये एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। इसके अलावा राम चरण का अगला प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुकुमार के साथ है।


Click it and Unblock the Notifications











