जहां भी जाता है ये स्टार अपने साथ ले जाता है मंदिर, अब पत्नी के साथ होटल के कमरे में की पूजा और फिर...

Ram Charan And Wife Upasana Set Up A Small Temple

Ram Charan And Wife Upasana Set Up A Small Temple: 'आरआरआर' स्टार राम चरण काफी धार्मिक व्यक्तिव के है। जब भी वह यात्रा करते हैं तो अपने साथ छोटा सा पोर्टेबल मंदिर रखते हैं। यह मंदिर उनके साथ लॉस एंजिल्स भी गया, जब उन्होंने अपनी फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' के लिए ऑस्कर लिया।

राम चरण ने सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा, मैं जहां भी जाता हूं, मैं और मेरी पत्नी एक छोटा सा मंदिर स्थापित करते हैं, यह हमें हमारी ऊर्जा और भारत से जोड़े रखता है। वीडियो में राम चरण और उनकी पत्नी उपासना भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियों की पूजा करते हुए दिख रहे हैं।

राम चरण के धार्मिक स्वभाव को नेटिजन्स द्वारा सराहा गया है। उन्होंने पहले अपनी वार्षिक अयप्पा दीक्षा के बारे में बात की थी, जिसमें वह 40 दिनों के लिए केवल काले कपड़े पहनते हैं, नंगे पैर चलते हैं और मांसाहारी भोजन का त्याग करते हैं।

इसके साथ ही आपको बता दें कि राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला भारत में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उपासना ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उनका पहला बच्चा अमेरिका में जन्म लेगा।

उपासना ने कहा है कि उनका बच्चा भारत में ही जन्म लेगा। दिसंबर 2022 में उपासना के गर्भवती होने की खबर सामने आई थी। यह खुशखबरी खुद दंपति ने दी थी। अपोलो हॉस्पिटल्स में सीएसआर की वाइस चेयरपर्सन उपासना अपने देश में अपने बच्चे को जन्म देने के लिए उत्साहित हैं।

Read more about: ram charan tollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X