पेरिस में साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी ने एथनिक लुक में ढाया कहर, तस्वीरें आई सामने

Ram Charan and Upasana Kamineni: आरआरआर अभिनेता राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी संग पेरिस में हैं। पेरिस में दोनों अपनी बेटी क्लिन कारा संग छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, इस बीच कपल एक शादी समारोह में भी शामिल हुए हैं। इस शादी से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
पत्नी संग राम चरण पहुंचे पेरिस-
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर साउथ सुपरस्टार राम चरण की कुछ तस्वीरें सामने आई जिनमें देखा जा सकता है कि राम चरण के साथ उनकी पत्नी उपासना भी है और साथ में उनके दोस्त भी हैं। दोनों पेरिस में छुट्टियों के दौरान एक शादी समारोह में शामिल हुए हैं।
इन तस्वीरों में राम चरण एथनिक लुक में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। लुक की बात करें तो अभिनेता राम चरण ने कस्टम-मेड बेज कलर के एथनिक सूट के साथ अपने सिग्नेचर हेयरस्टाइल, गोल्डन वॉच और ब्लैक वेलवेट जूतों व सनग्लासेज के साथ अपने लुक को पूरा किया था। वहीं, उपासना कामिनेनी की बात करें, तो उन्होंने भी सूट कैरी किया है जिसमें वे वेहद प्यारी लग रही हैं।
पावर कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, इनको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों का एथनिक लुक फैंस को काफी अच्छा लग रहा है इसीलिए जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि कपल कुछ महीने पहले ही एक बेटी के माता-पिता बने हैं।
साउथ सुपरस्टार राम चरण का वर्कफ्रंट-
सुपरहिट फिल्म आरआरआर के बाद राम चरण लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। राम चरण अपनी छुट्टियों से लौटने के बाद फिल्म 'गेम चेंजर' के अंतिम शूटिंग शेड्यूल में शामिल होने के लिए तैयार हैं। अनुभवी निर्देशक एस शंकर द्वारा निर्देशित यह प्रोजेक्ट 2024 के पहले तीन महीनों तक स्क्रीन पर आने की उम्मीद है। इसके बाद अभिनेता अपनी दूसरी फिल्म 'आरसी 16' पर काम शुरु करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
