सुपरस्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी की बेटी क्लिन कारा की सोशल मीडिया पर दिखी पहली झलक, फैंस ने लुटाया प्यार

Ram Charan daughter: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर फैंस के बीच जितने सुर्खियों में रहते हैं। उतने ही अपनी पर्सनल लाइफ अपनी पत्नी और अपनी बेटी को लेकर खबरों में रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर पहली बार राम चरण (Ram Charan) और उपासना कामिनेनी की बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। फैंस ने सुपरस्टार की बेटी पर जमकर प्यार लुटाया।
राम चरण और उपासना की बेटी-
गौरतलब है कि, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल राम चरण और उपासना कामिनेनी कुछ समय पहले ही माता-पिता बने हैं। हाल ही में, कपल ने अपनी बेटी के साथ पहला वरलक्ष्मी व्रतम सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की।
उपासना ने बेटी क्लिन कारा के साथ वरलक्ष्मी व्रतम से फोटो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। तस्वीर में उपासना अपनी बेटी को गोद में लेकर मंदिर के सामने कैमरे लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान उपासना रेड कलर के सूट में नजर आ रही हैं। वहीं, उनकी बेटी व्हाइट लहंगे में दिख रही हैं। दो महीने की क्लिन लहंगा-चोली और दुपट्टे में बहुत क्यूट लग रही हैं। हालांकि, उपासना ने अपनी बेटी का चेहरा इमोजी से छुपा दिया है।
इस खास फोटो शेयर करते हुए उपासना ने कैप्शन में लिखा, "मैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं मांग सकती। मेरी क्लिन कारा के साथ मेरा पहला वरलक्ष्मी व्रतम।" क्लिन कारा की ये क्यूट फोटो इंटरनेट पर मिनटों में वायरल हो गई है। लोग राम चरण की लाडली पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही राम चरण ने खुद इस पोस्ट को अपनी इस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए बेटी की तारीफ की।
राम चरण और उपासना की शादी-
राम चरण और उपासना पावर के तौर पर काफी मशहूर है, दोनों की जोड़ी फैंस को पसंद आती है। शादी के बारें बात करें तो राम चरण ने अपनी कॉलेज की बेस्ट फ्रेंड और गर्लफ्रेंड उपासना से साल 2012 में शादी रचाई थी। 11 साल तक कपल लाइफ का लुत्फ उठाने वाले राम चरण और उपासना ने जून 2023 में बेटी का स्वागत किया। कपल ने अपनी बेटी का नाम क्लिन कारा रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











