Times Square पर भी राम राम.. भगवा झंडे लेकर पहुंचे भारतीय हिंदू, खूब बंटे लड्डू, प्राण प्रतिष्ठा पर जश्न!

ram mandir, ram mandir pran pratishtha, times square

Times Square Ram Mandir- 22 जनवरी का इंतजार लोग कई महीनों से कर रहे थे। आज अयोध्या स्थित भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस मौके पर ना सिर्फ भारक बल्कि विदेशों में भी भक्तों ने धमाका कर दिया है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क से सामने आ रही तस्वीरें देखकर आप दंग होने वाले हैं। जी हां, न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर पूरी तरह से राम नाम से जगमग नजर आया। इस दौरान राम की तस्वीर को टाइम्स स्क्वायर पर लगाया गया और राम भक्त जो कि विदेश में हैं वो वहां पर पहुंच गए।

इस दौरान इंडियन हिंदुओं की संख्या वहां देखने लायक थी। सबके हाथ में भगवा रंग के झंडे थे और राम के गीतों पर सभी झूमते हुए नजर आ रहे थे। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न जिस तरह से यहां मनाया गया वो काफी शानदार था।

'ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर' के सदस्यों ने इस दौरान यहां पर जाकर भक्तों को प्रसाद के रूप में लड्डू बांटे। राम भक्तों ने इस क्षण के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। इन तस्वीरों को Viral Bhayani ने साझा किया है। लोगों को यहां पर आप झंडा लहराकर जश्न मनाते देख सकते हैं।

जैसे ही पोस्ट सामने आया लोग तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''यही नए भारत की शक्ति है, जय सिया राम।'' एक ने लिखा, ''प्राण प्रतिष्ठा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय श्री राम।'' एक ने लिखा, ''500 साल का संघर्ष और आज का दिन।'' एक ने लिखा, ''पूरे वर्ल्ड में चर्चे होगे जय श्री राम।''

एक ने लिखा, ''प्रॉब्लम बीजेपी आरएसएस से नहीं प्रॉब्लम हिंदू यूनाइट हो रहा है।'' एक ने लिखा, ''जय जय श्रीराम।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद किस तरह की तस्वीरें अयोध्या से सामने आती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X