अब बॉलीवुड में दिखेगा 'रालेगण सिद्धि लाइव'

वहीं गणेश शिंदे ने मराठी में 'मला अन्ना व्हयायचे आहे' यानि मुझे अन्ना बनना है बना रहे हैं ऐसे में भोजपुरी सिनेमा भी पिछे नहीं है राजकुमार चौहान और संदीप पांडेय ने भोजपुरी में 'अन्ना के आंधी' मतलब आंधी की आंधी शुरू की है।
जब अन्ना हाजारे पर कोई फिल्म बनने जा रही है तो पी डी गर्ग भी पिछे नहीं हैं वो तो अन्ना के गांव पर ही फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने इम्पा की टाइटल रजिस्ट्रेशन कमिटी में अपनी फिल्म का नाम बुक कराया है 'रालेगण सिद्धि लाइव'।
इस फिल्म के माध्यम से हम दर्शकों को अन्ना हजारे के गांव में ले जाएंगे और बताएंगे कि फौजी अनुशासन वाले अन्ना ने किस तरह महाराष्ट्र के इस गांव को विकास की गांधीवादी राह दिखाई और शराबखोरी तथा बेरोजगारी जैसी समस्याओं से निजात दिलाई है।
महिलाओं को एकजुट कर शराब की भट्ठियां नष्ट करने और शराबियों को कोड़े लगवा कर पूरे इलाके को नशामुक्त करने वाली में अन्ना की गांधीगीरी पूरे जोशो के साथ एक बार फिर दर्शक पर्दे पर देख सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











