वेनिस के लिए अभिषेक को मरना पड़ा!
राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म दिल्ली 6 को वेनिस फिल्म महोत्सव में दिखाया जाएगा। वेनिस फिल्म महोत्सव में दिखाने के लिए राकेश ने फिल्म के अंतिम दृश्य को बदल दिया है। अंतिम दृश्य में अभिषेक को भीड़ पीटपीट कर मार देती है लेकिन अभिषेक बच जातें है राकेश में वेनिस के लिए अभिषेक को अंत में मार दिया है यानि की वे जिंदा नहीं होते है।
राकेश का कहना था कि अंतरराष्ट्रिय दर्शकों के लिए फिल्म का अंत बदल दिया गया है। इस फिल्म को वेनिस में आउट ऑफ कम्पटीशन सूची के लिए चुना गया है।
ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी फिल्म को इस तरह से बदला गया है। खैर भारत में फिल्म चल नहीं पाई थी अब देखना है कि वेनिस क्या कर दिखाती है। फिल्म में सोनम कपूर और ऋषि कपूर मुख्य भूमिकाओं में है।
abhishek bachchan अभिषेक बच्चन दिल्ली 6 बालीवुड राकेश ओम प्रकाश मेहरा वेनिस फिल्म फेस्टिवल bollywood climax delhi 6 rakeysh om prakash mehra venice venice film festival


Click it and Unblock the Notifications