..................... पैपराजी की बात सुनकर ऐसा था रकुल प्रीत सिंह का रिएक्शन! Rakul Preet Singh's reaction was like this after hearing the paparazzi about Waiting for February - Hindi Filmibeat

फरवरी का इंतजार है, कुछ सुनने में आ रहा है.. पैपराजी की बात सुनकर ऐसा था रकुल प्रीत सिंह का रिएक्शन!

rakul preet singh

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को लेकर चर्चा है। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान कर देगा। वीडियो में पैपराजी ने रकुल प्रीत सिंह से शादी और फरवरी को लेकर एक बात कह दी थी।

इस बात को सुनते ही रकुल ने जो रिएक्शन दिया वो काफी कमाल का था। रकुल प्रीत इस दौरान एयरपोर्ट पर थीं और अंदर जाने से पहले पैपराजी ने रकुल से कहा, ''फरवरी का इंतजार है, न्यूज आ रहा है सुनने में, कुछ आ रहा है सुनने में।''

ये बात सुनकर रकुल हल्का सा मुड़तीं हैं और मुस्कुराकर देखती हैं। इसके बाद वो पैपराजी को इग्नोर करती हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए Viral Bhayani ने कैप्शन लिखा है, ''दुल्हन थोड़ा शरमा गई! रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 22 फरवरी को शादी कर सकते हैं।''

इसके बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सोच रहा हूँ मैं भी निपट लूं।'' एक ने लिखा, ''हां तो क्या करें।'' एक ने लिखा, ''शादी हो रही है क्या?'' एक ने लिखा, ''शादी ज्यादा नहीं चलेगी।'' एक का कहना है, ''सही है इसका भी।''

इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि रकुल प्रीत सिंह ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। रकुल प्रीत सिंह और फिल्ममेकर जैकी भगनानी के रिश्ते को लेकर बात करें तो, रकुल ने 2021 में जैकी से अपने प्यार का इजहार किया है।

एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन पर एक्टर संग रोमांटिक फोटो पोस्ट करके रिश्ते को ऑफिशियल किया था। रकुल और प्रीत हमेशा ही साथ में पार्टी और छुट्टियां मनाते रहते हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटोज भी शेयर करते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: rakul preet singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X