Rakul Preet Singh का नेपोटिज्म पर छलका दर्द? बोलीं- 'कई फिल्में गंवानी पड़ी, मैं अपने बच्चों की..'

rakul preet singh

Rakul Preet Singh On Nepotism- रकुल प्रीत सिंह अपने विचारों को साझा करने को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैँ। इस वक्त उन्होने बॉलीवुड और नेपोटिज्म को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।

उन्होने माना है कि इसके चलते उनके हाथ से कई फिल्में गई हैं। रकुल इस दौरान रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर थीं। रकुल का कहना था कि जरूरत पड़ने पर वह भविष्य में भी अपने बच्चों की मदद करेंगी।

रकुल प्रीत ने कहा कि भाई-भतीजावाद जीवन का एक तथ्य है और जितनी जल्दी लोग इसे स्वीकार करेंगे, उनके लिए उतना ही बेहतर होगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या भाई-भतीजावाद के कारण उन्हें प्रोजेक्ट गंवाने पड़े?

रकुल ने दिया ऐसा जवाब

एक्ट्रेस ने कहा, "बेशक, और फिर इसकी वजह से, आप कड़वे हो सकते हैं। लेकिन यह सिर्फ फिल्म उद्योग का हिस्सा नहीं है, अवसर आपसे छीने जा सकते हैं।" किसी भी इंडस्ट्री में, जैसे चिकित्सा क्षेत्र... और मुझे लगता है कि यही जीवन है, जितनी जल्दी आप इसे समझ लेंगे, आपकी प्रगति के लिए उतना ही बेहतर होगा।"

अपने बच्चों की करेंगी मदद

इसके अलावा उन्होने किसी भी एक्टर का नाम लिए बिना कहा, "कल, अगर मेरे बच्चे मदद चाहते हैं, तो निश्चित रूप से, मैं उनकी मदद करूंगी और उन पर उतना संघर्ष नहीं थोपूंगी जितना मुझे झेलना पड़ा। इसी तरह, अगर स्टार किड्स को आसान पहुंच मिलती है, तो इसका कारण यह है कि उनके माता-पिता ने कड़ी मेहनत की है।

इसलिए भाई-भतीजावाद कोई ऐसी चीज नहीं है जिसके बारे में मैं बहुत ज्यादा सोचती हूं। हां ये हकीकत है, मुझसे फिल्में छीन ली गई हैं, लेकिन मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो कड़वाहट खा लूं। शायद ये प्रोजेक्ट मेरे लिए नहीं थे. मैं आगे बढ़ती हूं। मैं एक दिन के लिए बुरा महसूस करती हूं और फिर उससे बाहर निकल जाती हूं।'' रकुल प्रीत सिंह का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: rakul preet singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X