Rakul Preet Singh की हो गई ऐसी हालत? चलने में भी रही है दिक्कत, Video Viral!

Rakul Preet Singh Injured- रकुल प्रीत सिंह भले ही किसी फिल्म का हिस्सा अभी ना हों लेकिन किसी ना किसी कारण से वो खबरों का हिस्सा रहती हैं। इस वक्त उनके एक वीडियो को लेकर चर्चा है जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आ रही हैं।
इस दौरान इस खूबसूरत हसीना के साथ सबकुछ सही नहीं नजर आ रहा है। रकुल को कार से उतरते हुए देखा जा सकता है और जैसे ही वो चलना शुरु करती हैं तो ऐसा कुछ होता है कि आप हैरान हो जाएंगे।
पैरों में है दिक्कत?
रकुल प्रीत सिंह जैसे ही चलना शुरु करती हैं तो उनके कदम कुछ अजीब से पड़ रहे हैं। देखकर ऐसा लगता है कि जैसे उनको कोई शरीर में कोई समस्या है। धीरे धीरे वो आगे बढ़ती हैं और निकल जाती हैं।
बता दें कि ये वीडियो अब वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के सवाल इससे जुड़े हुए पूछ रहे है। बता दें कि रकुल प्रीत सिंह इस दौरान ब्लू जींस और व्हाइट कट स्लीव टॉप में थीं। इस दौरान उन्होने व्हाइट कलर के जूते भी पहने हैं।
हालांकि ये वीडियो अभी का नहीं है बल्कि काफी पुराना है। वीडियो नवंबर 2024 का बताया जा रहा है। क्लिप को देखकर लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''जिम इंजरी हुई है।'' एक ने लिखा, ''कुछ तो गड़बड़ है दया।'' एक ने लिखा, ''सीक्रेट चोट होगी।'' एक ने लिखा, ''पिछली बार जब उसने जिम में भारी वजन उठाया था तो डिस्क की समस्या हो गई थी।''
एक ने लिखा, ''जिम करते समय उनका कंधा फट गया था... कई दिनों से उन्होंने बड़ा टेप लगा रखा था... फिर भी वह चल नहीं पा रही हैं...'' लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











