..................... शादी की खबरों के बीच रेत से खेलतीं दिखीं रकुल प्रीत सिंह, टू पीस पहन दिखाया हॉट लुक! Rakul Preet Singh was seen playing with sand amidst the news of marriage, showed hot look! - Hindi Filmibeat

शादी की खबरों के बीच रेत से खेलतीं दिखीं रकुल प्रीत सिंह, टू पीस पहन दिखाया हॉट लुक!

rakul preet singh

नए साल का जश्न मना रहीं रकुल प्रीत सिंह अक्सर इंस्टाग्राम पर बवाल करती रहती हैं। अब उन्होने बीच से कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वो काफी शानदार लग रही हैं। रकुल प्रीत सिंह ने इस दौरान टू पीस पहना है और हमेशा की तरह बेहद हॉट लग रही हैं।

रेत से खेलतीं अभिनेता काफी खुश हैं और उनके आसपास का मौसम बेहतरीन है। तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन लिखा, ''इसे कहते हैं कैंडिड पोज़िंग।'' तस्वीर में रकुल ने रेत हवा में उछाला हुआ है और उसी मोमेंट पर किसी ने उनकी तस्वीरें क्लिक की हैं।

पीछे का नजारा काफी शानदार है और शाम के वक्त वो क्वालिटी टाइम बिताती हुईं दिख रही हैं। जैसे ही उनकी ये तस्वीरें वायरल हुईं लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अरे सर्दी नहीं है क्या यहाँ पर या गर्मियो की तस्वीर पोस्ट कर रही हो।''

एक ने लिखा, ''आपके पास बेस्ट फोटोग्राफर है।'' एक ने लिखा, ''हां अब शादी का कैंडिड भी आएगा कुछ दिन में।'' एक ने लिखा, ''मुस्कुराना हर लड़की की अदा है जो इसे ना समझे उसकी बर्बादी शुरू हो गई है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

एक्ट्रेस की निजी जिंदगी की बात करें तो वो इस वक्त फिल्ममेकर जैकी भगनानी को डेट कर रहीं हैं और उनके साथ नजर आती रहतीं हैं। आपको रकुल और जैकी पार्टी और फंक्शन में अक्सर स्पॉट हो जाएंगे।

इन दोनों ने किसी तरह का कोई राज नहीं रखा है और खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। रकुल के जन्मदिन पर जैकी ने खूब मस्ती की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि काफी जल्दी हसीना उनके साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। फिलहाल आप देखिए उनकी ये तस्वीरें जो कि तेजी से वायरल हो रही है..

Read more about: rakul preet singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X