कपिल देव और सद्गुरु के साथ गोल्फ खेलतीं नजर आईं रकुल प्रीत सिंह, वीडियो वायरल!
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इस वक्त खबरों में है और उनके कुछ वीडियो वायरल हो रहीं हैं जिसमें वो गोल्फ खेलती हुईं नजर आ रहीं हैं। ये तस्वीरें सीझे वाशिंगटन डीसी से सामने आईं हैं और खास बात ये है कि वो अकेली नहीं हैं। दरअसल इस दौरान उनके साथ क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु भी शामिल हुए। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रकुल ने लिखा,
"वाशिंगटन डीसी में @sadhguru @therealkapildev के साथ एटीए सम्मेलन शुरू करने से बेहतर क्या हो सकता है।" वीडियो के अनुसार, रकुल, कपिल देव और सद्गुरु ने अपना अधिकांश समय गोल्फ कोर्स में दूसरों के साथ बिताया।

जहां रकुल ने खेल के लिए एक ऑल-ब्लैक स्पोर्ट्स लुक चुना, वहीं सद्गुरु ने अपने मिट्टी बचाओ आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए एक टी-शर्ट पहनी थी। वहीं कपिल टी-शर्ट और ट्राउजर में कैजुअल लुक में थे।

हैट पर भी हस्ताक्षर किए
वीडियो ने गेम के दौरान एक शॉट के बीच में रकुल को भी कैद कर लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अन्य लोगों के लिए हैट पर भी हस्ताक्षर किए। रकुल प्रीत सिंह को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और उनको लेकर ये कहा जा रहा है कि वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं।

फैन ने लिखा
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, "क्या बात है (अद्भुत)।" "सब कुछ अद्भुत लगता है," टिप्पणियों में एक और प्रशंसक ने लिखा।

आयुष्मान खुराना का भी ध्यान खींचा
वीडियो ने आयुष्मान खुराना का भी ध्यान खींचा, जो अपनी आगामी फिल्म डॉक्टर जी में रकुल की सह-अभिनीत होंगे।

रनवे 34 का हिस्सा बनीं थीं
रकुल प्रीत सिंह लगातार किसी ना किसी फिल्म को लेकर खबरों में रहतीं हैं और कुछ समय पहले अजय देवगन के साथ वो रनवे 34 का हिस्सा बनीं थीं। आने वाले समय में उनके कुछ दमदार प्रोजेक्ट्स सामने आएंगे और फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











