..................... Rakul preet singh troll on her latest Photo fans assumed she did plastic surgery । लेटेस्ट फोटो पर रकुल प्रीत सिंह ट्रोल फैेंस ने बोला प्लास्टिक सर्जरी करवाई है - Hindi Filmibeat

रकुल प्रीत सिंह की लेटेस्ट फोटो देख फैंस दुखी- प्लास्टिक सर्जरी से चेहरा बर्बाद कर लिया

By Filmibeat Desk

रकुल प्रीत सिंंह ने हिंदी सिनेमा के साथ साउथ सिनेमा के दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता बीते कुछ सालों में तेजी से बढ़ाई है। भारतीय सिनेमा की ग्लैमरस और खूबसूरत एक्ट्रेसेस के बीच हर दफा रकुल प्रीत सिंह की गिनती होती रहती है। लेकिन इस बार रकुल प्रीत सिंह की इस लेटेस्ट तस्वीर को देखने के बाद कई लोगों का कहना था कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

रकुल प्रीत सिंह की इस तस्वीर को काफी तेजी से देखा जा रहा है। हालांकि इस तस्वीर को देखने के बाद रकुल प्रीत सिंह की पुरानी और नई तस्वीर में बडा फर्क साफ नजर आता है। फैंस का कहना है कि रकुल प्रीत सिंह की इस लेटेस्ट तस्वीर को देखने के बाद उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।

Rakul preet singh

अजय देवगन के साथ दे दे प्यार दे में नजर आ चुकीं रकुल प्रीत सिंह ने अपने चेहरे के साथ नया प्रयोग किया है जो कि कई यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

रकुल प्रीत सिंह प्लास्टिक सर्जरी

रकुल प्रीत सिंह प्लास्टिक सर्जरी

ये तस्वीर रकुल प्रीत सिंह ने अपने चेहरे पर फोकस करके ली है। इस तस्वीर को देखने के बाद कई यूजर्स ने एक्ट्रेसेस से सवाल पूछना शुरू कर दिया। ऐसे में कई फैंस ने ये भी पूछ डाला कि क्या उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इसके बाद रकुल प्रीत सिंह को ट्रोल करने वालों की गिनती तेजी से बढ़ने लगी।

रकुल प्रीत सिंह बुरी तरह ट्रोल

रकुल प्रीत सिंह बुरी तरह ट्रोल

रकुल प्रीत सिंह के पहले और आज की तस्वीर को देखने के बाद ये साफ दिखता है कि उनके चेहरे में बदलाव हुआ है। ट्रोल होने के बाद भी रकुल प्रीत सिंह की इस फोटो को लाखों बार देखा जा चुका है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने लिखा कि डिमांड पोस्ट।

फैंस हुए रकुल प्रीत को देख दुखी

फैंस हुए रकुल प्रीत को देख दुखी

एक यूजर ने रकुल प्रीत सिंह को इस तस्वीर में देखने के बाद पूछा है कि यह क्या सर्जरी करवाई है, बॅालीवुडवालों को क्या हो गया है। अच्छे चेहरे की भी वाट लगा देते हैं।वहीं एक यूजर ने रकुल प्रीत सिंह को देख कर दुख जताते हुए कहा कि आपने ये क्या कर दिया एक क्यूट चेहरे को बर्बाद कर दिया । आपको बता दें कि तीन दिन पहले रकुल प्रीत सिंह ने अपनी ये सेल्फी फोटो पोस्ट की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X