रकुल प्रीत सिंह बन गईं माशूका, जैकी भगनानी का मिला साथ, देखिए सबसे बोल्ड और सेक्सी VIDEO

By Filmibeat Desk

जेजस्ट म्यूजिक ने इंडिया का पहला पैन इंडिया सिंगल 'माशूका' रिलीज कर दिया है। ये गाना हिंदी, तेलुगु और तमिल में जारी हुआ है। गाने में खूबसूरत रकुल प्रीत सिंह को पॉप क्वीन गॉडेस के रूप में पेश किया हैं, जो हमें अपने लेंस के जरिए अपनी विविड, खूबसूरत और बब्ली पॉप वर्ल्ड में ले जाती हैं। रकुल प्रीत सिंह देखने में एक दृष्टि की तरह दिखती हैं, उनकी आभा बहुत शक्तिशाली है और पूरे म्यूजिक वीडियो में उनकी एनर्जी देखने लायक हैं।

'माशूका' का म्यूजिक वीडियो एक बहुत ही अलग पॉप दुनिया का वादा करता है। सेट बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए रंग वाइब्रेंट हैं, जो वीडियो को ऐजी बनाता है। 'माशूका' सबसे बोल्ड और अलग गाना है जो बी-टाउन गर्ल-नेक्स्ट-डोर रकुल प्रीत सिंह को एक पॉप-क्वीन में बदल देता है। म्यूजिक वीडियो कई रचनात्मक दिमागों का नतीजा है जैसे कि निर्देशक चरित देसाई, डी.ओ.पी, आदिल अफसर, और ऑर्ट डायरेक्टर मधुसूदन एन।

Rakul Preet Singh, Jackky Bhagnani

इस म्यूजिक वीडियो के बारे में बात करते हुए, निर्माताओं का कहना हैं, "हम आभारी हैं कि हमने अपने लेटेस्ट वेंचर के लिए रकुल प्रीत सिंह के साथ हाथ मिलाया। उनकी एनर्जी बेजोड़ है। हमारा गोल एक अच्छा म्यूजिक वीडियो बनाना है और असीस कौर, आदित्य अयंगर और देवांश शर्मा जैसे प्रतिभाशाली गायकों की मदद से हम इसे हासिल करने में सक्षम थे। रकुल एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री और एक असाधारण कलाकार हैं। उन्होंने म्यूजिक वीडियो में इंप्रेसिव काम किया है।"

वहीं रकुल प्रीत सिंह कहती हैं, "माशूका की शूटिंग मेरे लिए एक अनुकरणीय अनुभव रहा है। शूटिंग के लिए निर्माताओं के पास सबसे शानदार आइडिया्ज में से एक था। यह गाना न सिर्फ पार्टी एंथम है बल्कि यह वीडियो अपनी तरह का अनोखा है। वीडियो बोल्ड, मजेदार और सेक्सी है। इसमें वे सभी चीजें है जो एक बेहतरीन म्यूजिक वीडियो बनाने के लिए जरूर होती हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X