Rakul Preet Singh सिंह ने शादी की बात पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'मुझे ही खबर नहीं है'

rakul preet singh

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपना जन्मदिन काफी धूम धाम से मनाया है और इस मौके पर उनके करीबी दोस्त भी नजर आए थे। उनके जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हुईं थीं। गौरतलब है कि रकुल प्रीत सिंह काफी समय से फिल्म निर्माता जैकी भगनानी को डेट कर रहीं हैं और पिछले उन्होने आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा किया था कि, वे दोनों प्यार में हैं।

जैसी भगनानी का पोस्ट भी सामने आया था और उन्होने लिखा था, 'तुम्हारे बिना दिन, दिन नहीं लगते। तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट खाना खाने का कोई मज़ा नहीं है। सबसे खूबसूरत आत्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजना जो मेरे लिए दुनिया का मतलब है !!! आपका दिन आपकी मुस्कान की तरह धूप और आप की तरह खूबसूरत हो।'

अब रकुल प्रीत सिंह ने जैकी के साथ शादी को लेकर एक खुलासा किया है। दरअसल काफी समय से चर्चा थी कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ये भी खबरें थीं कि वो शादी अगले साल करने वाले हैं।

लेकिन इन खबरों को रकुल प्रीत सिंह ने पूरी तरह से नकार दिया है। jकुल के भाई अमन ने एक इंटरव्यू के दौरान उनकी शादी की बात कही थी और इसका पुष्टि की थी। इसपर रकुल प्रीत ने चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट किया और शादी की बात को नकार दिया।

उन्होने लिखा, "@AmanPreetOffl आपने पुष्टि की? और मुझे बताया भी नहीं भाई .. यह मजेदार है कि कैसे मुझे अपने जीवन के बारे में खबर नहीं है।'' इस पोस्ट से इतना तो तय है कि रकुल अपनी शादी को लेकर अभी बात नहीं करना चाहतीं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X