हीरोइन नहीं बनना चाहती थी ये हसीना, पॉकेट मनी से कार खरीदने के लिए की फ़िल्म, 5 लाख मिली फीस!

Rakul Preet Singh: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। जल्दी ही उन्हें रणबीर कपूर की आने वाली मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' में शूर्पणखा का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि अभिनेत्री ने सिर्फ 5 लाख की फीस के लिए फिल्मों में एंट्री मारी थी।

Rakul Preet Singh

मॉडलिंग से शुरू किया करियर

रकुल प्रीत सिंह का जन्म 10 अक्टूबर 1990 में दिल्ली में हुआ और उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से जीसस एंड मैरी कॉलेज में मैथ्स ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया। उनके पिता राजेंद्र सिंह आर्मी में हुआ करते थे और इसी वजह से शुरू से ही उन्हें डिसिप्लिन सीखने का मौका मिला। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू किया और 2011 में मिस फेमिना इंडिया की टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी जगह बना ली।

कार खरीदने के लिए की एक्टिंग

उसके बाद में साल 2009 में रकुल प्रीत सिंह ने कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लेकिन वह अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी और वह बस अपने पॉकेट मनी से कार खरीदना चाहती थी। इसी के चलते उन्होंने इस फिल्म में काम किया और इसके लिए उन्हें 5 लाख की फीस मिली थी। 40 दिनों की शूटिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग को ही अपना करियर चुन लिया और फिल्मों में लगातार काम करना शुरू किया।

रकुल प्रीत सिंह का एक्टिंग करियर

बाद में रकुल प्रीत सिंह ने 2011 में तेलुगु फिल्म 'किराटम' में भी काम किया था। फिर 2014 में 'यारियां' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद साउथ में उन्होंने 2016 में कई और फिल्में दी और लगातार साउथ इंडस्ट्री में काफी शानदार फिल्में देती चली गई। बॉलीवुड में 2019 में 'दे दे प्यार दे' में उन्हें देखा गया। इसके बाद बॉलीवुड फिल्मों में भी वह नजर आने लगी।

4000 करोड़ के बजट में बनेगी रामायण

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट दिवाली 2026 को रिलीज किया जाएगा। दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को नितेश तिवारी और नामित मल्होत्रा मिलकर बना रहे हैं। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के अलावा रणबीर कपूर, साई पल्ल्वी, रवि दुबे, अरुण गोविल, यश, काजल अग्रवाल और सनी देओल जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 4000 करोड़ के बजट में बन रही है।

Read more about: rakul preet singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X