ब्रालेस से लेकर सामने से खुली ड्रेस में तो कभी कंधों से गायब ड्रेस में रकुल प्नीत ने मचाया तहलका!

Rakul Preet Singh in Filmfare Award 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत अक्सर अवार्ड समारोह में अपने हॉट लुक के कारण खूब चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर रकुल ने सुर्खियां बटोर ली हैं।
जी हां, हाल ही में आयोजित हुए फिल्म फेयर अवार्ड समारोह 2023 में रकुल प्रीत ने भी शिरकत की। इस दौरान वे ब्रालेस डीप कट और थाई हाई स्लिट ब्लैक गाउन में दिखीं। इस दौरान वे अपनी टांगे फ्लॉन्ट करती भी दिखीं। रकुल ने अपने लुक को हॉट बनाने के लिए जुड़ी बनाई हुई थी और फुल स्लीव ड्रेस पहनी थी। इस लुक में रकुल ना सिर्फ बेहद खूबसूरत लग रही थी बल्कि बहुत बोल्ड भी लग रही थीं।
उन्होंने अपने इस लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसे अब तक लगभग 3 लाख 50 हजार से भी अधिक लोग लाइक और कमेंट कर चुके हैं। यहां तक कि सोफी चौधरी, लक्ष्मी प्रसन्ना, प्रज्ञा जयसवाल जैसी हस्तियां भी रकुल के इस लुक को खूब पसंद कर रही हैं। यहां तक की फैंस भी उन्हें प्रिंसेस कह रहे हैं तो कोई उन्हें ब्लैक वुमेन कह रहे हैं। रकुल ने फिल्मफेयर अवार्ड में अपने इस अनोखे अंदाज से फैंस को तो घायल किया ही साथ ही समारोह में लोगों का दिल चुरा लिया और फिल्मफेयर अवार्ड समारोह की जान बनीं।
इतना ही नहीं, इसके अलावा भी रकुल प्रीत ने एक और आउटफिट अपनाया था जिसमें वे ब्लू गाउन में दिखी। स्ट्रेपलेस ऑफ शोल्डर इस गाउन में भी रकुल प्रीत ना सिर्फ ब्रालेस थीं बल्कि बेहद हॉट भी लग रही थीं। थाई हाई स्लिट के साथ डायमंड नेकलेस में रकुल बेहद स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी इस लुक की भा कई फोटो पोस्ट की हैं जिस पर फैंस लाइक और कमेंट की बारिश कर रहे हैं।
यहां तक कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा मिर्जा ने भी इन्हें लाइक और कमेंट किया है। यह पहली बार नहीं है जब रकुल प्रीत इस तरह के लुक में नजर आई हैं।
कुछ दिन पहले भी हैलो इंडिया के रेड कार्पेट पर रकुल प्रीत ने खूब जलवे बिखेरे थे। आपको बता दें अपने सभी लुक की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।


Click it and Unblock the Notifications