अक्षय कुमार के साथ शूट करने के बाद रकुल प्रीत सिंह ने शेयर की नई तस्वीर, फैन ने कहा - इसने भी सर्जरी करवा ली

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की भरमार है और वो लगातार एक के बाद एक अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रही है। इस बीच रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर की जिसमें वो काफी अलग नज़र आ रही हैं। अब इसका कारण कैमरा का एंगल या फोन में लगा फिल्टर हो सकता है।

लेकिन एक फैन ने रकुल की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए अपनी टिप्पणी दी और लिखा - इसने भी सर्जरी करवा ली। ये बॉलीवुड वालों को क्या हो गया है? अच्छे खासे चेहरे की वाट लगा देते हैं। रकुल की इस तस्वीर पर हालांकि बाकी फैन्स उनकी तारीफों के पुल बांधते दिखाई दिए।

rakul-preet-singh-shares-a-new-picture-in-a-different-look-fan-claims-isne-bhi-surgery-karwa-li

गौरतलब है कि रकुल प्रीत सिंह हाल ही में लंदन में अक्षय कुमार की फिल्म मिशन सिंड्रेला की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया और उन्हें भारत वापस लौटना पड़ा। लेकिन रकुल ने अपनी शूटिंग नहीं रोकी और उन्होंने अक्षय कुमार के बॉडी डबल के साथ शूटिंग पूरी की।

सुशांत केस में खूब उछला नाम

सुशांत केस में खूब उछला नाम

रकुल प्रीत सिंह का नाम पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद खुले ड्रग्स केस में खूब उछला। इसका कारण था इस खबर का लीक होना जहां ये कहा गया कि रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में पुष्टि की है कि वो सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के साथ ड्रग्स लेती थीं। रकुल प्रीत सिंह ने इन खबरों पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था। रकुल प्रीत सिंह और रिया चक्रवर्ती जिम पार्टनर्स थे।

बॉलीवुड में यूं हुई शुरूआत

बॉलीवुड में यूं हुई शुरूआत

रकुल प्रीत सिंह की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शुरूआत हुई थी हिमांश कोहली के अपोज़िट दिव्या खोसला की डेब्यू फिल्म यारियां के साथ। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह एक कॉलेज जाने वाली लड़की की भूमिका में दिखाई दी थीं और उन्हें काफी पसंद किया गया था। इसके बाद रकुल ने फिर दक्षिण का रूख कर लिया था और काफी सालों बाद वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोज़िट अय्यारी में दिखाई दीं।

साउथ का बड़ा नाम

साउथ का बड़ा नाम

जहां रकुल, हिंदी फिल्मों में पांव जमाने की कोशिश कर रही थीं वहीं वो दक्षिण का बड़ा नाम बन चुकी थी। रकुल प्रीत सिंह की झोली में कई बड़ी तमिल और तेलुगू फिल्में आईं जिनमें उन्होंने तहलका मचा दिया था।

अजय देवगन के साथ वापसी

अजय देवगन के साथ वापसी

रकुल प्रीत सिंह के हाथ लगी अजय देवगन की फिल्म दे दना दन। इस फिल्म के हिट होते ही रकुल के पास हिंदी फिल्मों की भी लाईन लग गईं। इनमें से कुछ फिल्मों को उन्होंने जाने दिया वहीं बाकी फिल्मों की शूटिंग में रकुल फिलहाल व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें कंडोम टेस्टर की भूमिका में छतरीवाली नाम की एक फिल्म में लीड रोल ऑफर हुआ था लेकिन रकुल ने इसे ठुकरा दिया।

फिल्मों की लगी है लाईन

फिल्मों की लगी है लाईन

रकुल प्रीत सिंह के पास इस समय हिंदी फिल्मों की लाईन लगी हुई हैं। इनमें दे दना देन के बाद अजय देवगन के साथ दो और फिल्में - मेडे और थैंक गॉड हैं। थैंक गॉड में रकुल सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तीसरी बार दिखाई देंगी। इससे पहले वो सिद्धार्थ के साथ अय्यारी और मरजावां में दिखी थीं। इसके अलावा, रकुल प्रीत सिंह आयुष्मान खुराना के साथ सोशल कॉमेडी डॉक्टर जी और अक्षय कुमार के साथ क्राईम थ्रिलर मिशन सिंड्रेला में दिखाई देंगी। रकुल प्रीत सिंह, जॉन अब्राहम स्टारर अटैक में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X