Rakul Preet Singh ने मालदीव से पोस्ट की तस्वीरें, फैंस हो रहे हैं दीवाने!

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तस्वीरें देख उनके फैंस अक्सर खुश हो जाते हैं और सोशल मीडिया पर काफी प्यार देते हैं। इस वक्त अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी कुछ ऐसा ही किया है। जी हां, इस साल काफी बिजी शेड्यूल वाली रकुल प्रीत सिंह इन दिनों हॉलिडे पर हैं। दिवाली के बाद एक्ट्रेस ने इसी हफ्ते मालदीव में चेक इन किया। रकुल प्रीत सिंह लगातार द्वीप राष्ट्र में अपने हॉलीडे से तस्वीरें साझा कर रहीं हैं।
इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं जो कि उन्होने खुद ही साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होने लिखा है, ''जीवन उतना ही अच्छा है जितना कि आपकी मानसिकता।'' जी हां, उनका ये कैप्शन और तस्वीरें काफी पसंद की जा रहीं हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि वो अकेले इस टूर पर नहीं हैं। सभी जानते हैं कि उनका नाम किससे जुड़ रहा है।
जैकी भगनानी को डेट कर रहीं हैं-
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इस वक्त फिल्ममेकर जैकी भगनानी को डेट कर रहीं हैं और उनके साथ नजर आती रहतीं हैं। आपको रकुल और जैकी पार्टी और फंक्शन में अक्सर स्पॉट हो जाएंगे। इन दोनों ने किसी तरह का कोई राज नहीं रखा है और खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैँ। रकुल के जन्मदिन पर जैकी ने खूब मस्ती की थी।
तस्वीरें करती हैं धमाका-
इन तस्वीरों की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह काफी रिलैक्स लग रहीं हैं। बोल्ड तस्वीरों में अभिनेत्री ने कहर ढाया है। अक्सर देखा जाता है कि वो अपनी बोल्ड तस्वीरों से लोगों का दिल जीततीं हैं। हाल ही में वो फिल्म थैंक गॉड में नजर आईं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











