जैकी-रकुल की शादी में ये थीं खास चीजें, भूमि-अनन्या ने मिलकर की जीजू साथ मस्ती, देखें PHOTOS

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding Highlights: बॉलीवुड के पावर कपल कहलाने वाले रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों के वेडिंग फोटोज़ पर फैन्स जमकर कमेंट कर शादी की बधाई देते थक नहीं रहे हैं। बता दें कि कपल ने 21 फरवरी को गोवा में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी आनंद कारज समारोह और सिंधी रीति रिवाज के मुताबिक हुई है। बता दें कि दोनों की शादी में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। जिन्होंने शादी में चार चांद लगा दिए थे।
शादी में आए ये मेहमान
बता दें कि रकुल और जैकी की शादी में कई फिल्मी सितारों को देखा गया था। अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, रितेश देशमुख, वरुण धवन, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, भूमि पेडनेकर समेत कई सितारे गोवा में स्पॉट किए गए। वहीं कई तस्वीरें ऐसी भी हैं जहां भूमि और अनन्या रकुल और जैकी के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।
दूल्हे राजा ने की खास एंट्री
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जैकी भगनानी अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए नीले रंग की विंटेज कार से गए थे। गोवा का सी व्यू कपल की शादी में देखने को मिला। समंदर किनारे कपल ने सात फेरे लेकर अपनी शादी को यादगार बना दिया।
कपल के लुक ने जीता दिल
लुक्स की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह ने लोगों का ध्यान अपनी नहीं खींचा। जी हां, जितनी फैन्स को रकुल के ब्राइडल लुक को देखने की एक्साइटमेंट थी वह सब ठंडी पड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग अथिया शेट्टी और रकुल के ब्राइडल लुक को एक दम सेम टू सेम बता रहे हैं। रकुल से पहले भी कई एक्ट्रेस इस तरह के लहंगे पहन चुकी हैं। जो अब फैन्स को कुछ नया नहीं लग रहा है। वहीं जैकी भगनानी का आउटफिट भी फैन्स को वाऊ वाली फीलिंग नहीं दे रहा है। फिलहाल तो न्यूली वेड का ये लुक फैन्स के दिलों को छू नहीं पाया है।


Click it and Unblock the Notifications