कियारा-कैटरीना के बाद ये हसीना बन रही दुल्हनिया, अखंड पाठ के साथ शुरु हुईं शादी की रस्में

Rakul Preet Singh Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हसीना के घर पर पूजा के साथ शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। रकुल प्रीत सिंह सालों डेटिंग के बाद बॉयफ्रेंड अभिनेता जैकी के साथ सात फेरे लेने का मन बना चुकी हैं।
रकुल और जैकी की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ गया है। शादी से कुछ दिन पहले ही रकुल ने एक खास पूजा रखी है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि रकुल और जैकी के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हुई है।
लंबे समय से छत्तरीवाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत फिल्म निर्माता और एक्टर जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में मौजूद हैं। ऐसे में अब ये कपल अपने रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहा है। इस बीच शनिवार को रकुल प्रीत सिंह अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी एक तस्वीर शेयर की है।
इस फोटो के साथ रकुल ने लिखा है- अखांडा पाठ, वाहेगुरू। पंजाबी फैमिली से नाता रखने वालीं रकुल ने शादी से कुछ दिन पहले घर पर एक विशेष पूजा रखवाई है, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टा स्टोरी के जरिए दी है। ऐसे में रकुल की इस फोटो को देखने के बाद उनकी वेडिंग को लेकर फैंस की एक्साइमेंट बढ़ गई है।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगवानी की ग्रैंड वेडिंग 21 फरवरी को होनी है। गोवा में उनकी शादी समारोह आयोजित किया जाएगा। जबकि हल्दी, मेंहदी और संगीत जैसे प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 19 फरवरी की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications
