Wedding First Photos: पति पत्नी बने जैकी भगनानी-रकुल प्रीत सिंह, आसमान से हुई फूलों की बारिश

Jackky Bhagnani Rakul Wedding Album: बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस ग्रैंड वेडिंग की सबसे पहले तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। मोस्ट अवेटिड तस्वीरें सामने आते ही छा गई हैं। सेलेब्स के साथ साथ फैंस भी रकुल और जैकी को शादी की शुभकामनाएं और बधाईयां दे रहे हैं।
दोनों ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे अभी और हमेशा के लिए।' साथ में शादी की तारीख लिखी और दिल वाला इमोजी भी बनाया। हैशटैग में लिखा है- #abdonobhagna-ni।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने दो रीति-रिवाज से शादी की। पहले उन्होंने आज सुबह सिख धर्म के आनंद कारज रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद अब सिंधी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए हैं।
कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रकुल और जैकी ने आखिरकार ब्याह रचा लिया। दोनों ने अपने इस खास दिन के लिए पिंक कलर का आउटफट चुना। फूलों के एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे और गुलाबी रंग के चूड़े में रकुल बेहद प्यारी और खूबसूरत दिखीं। जैकी ने भी मैचिंग आउटफिट पहना।
रकुल और जैकी के पोस्ट पर बधाइयों का तांता लग गया है। जैकलीन फर्नांडिस से लेकर सामंथा रुथ प्रभु, रितेश देशमुख, दीया मिर्जा, विजय वर्मा, अथिया शेट्टी, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर सहित तमाम सितारों ने नए-नवेले जोड़े को शादी की मुबारकबाद दी है।
शादी के ठीक बाद रकुल और जैकी पपाराजी के सामने आए, फोटोज क्लिक करवाईं और सभी का हाथ जोड़कर शुक्रिया भी अदा किया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी और एक-दूसरे के लिए प्यार साफ झलक रहा था।


Click it and Unblock the Notifications











