शादी से पहले रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी से जबरन करवाया था ये काम? पता चलते ही चौंक जाएंगे आप!

rakul preet singh jackky bhagnani

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने जब शादी का ऐलान किया तो कई लोगों के लिए ये किसी ब्रेकिंग न्यूज से कम नहीं था। फिलहाल दोनों साथ में खुश हैं और अब कई जगह स्पॉट होते रहते हैं।

लेकिन इस बीच एक ऐसा किस्सा वायरल हो रहा है जिसका खुलासा खुद रकुल ने किया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि शादी से पहले रकुल प्रीत ने अपने होने वाले पति से जबरन एक काम करवाया था। जूम से बात करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया है।

रकुल का कहना था कि उन्होने शादी से पहले जैकी से जबरदस्ती की थी कि वो उनको शादी के लिए प्रपोज करें। रकुल ने खुलासा करते हुए बताया, 'प्रपोज की कहानी कोई नहीं जानता। मैंने उस पर दबाव डाला कि वह मुझे प्रपोज करे। मैंने कहा, 'जब तक आप प्रपोज नहीं करते, मैं उस रास्ते से नहीं चलूंगी।'

क्योंकि शादी की तारीख तय हो गई थी, माता-पिता मिल चुके हैं और शादी की तैयारी चल रही है। लेकिन लड़के ने प्रपोज़ नहीं किया है। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मुझे एक कहानी की ज़रूरत है। मुझे पता है कि हम शादी कर रहे थे लेकिन मुझे जीवन के लिए एक कहानी चाहिए।''

रकुल प्रीत का ये बयान अब चर्चा में है और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। रकुल और जैकी ने 21 फरवरी को शादी की थी और खुद ही शादी की तस्वीरें साझा की थीं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैँ। कहा जा रहा है कि वो कमल हासन के साथ इंडियन 2 में नजर आएंगी। इसका ऐलान कुछ समय पहले हो चुका है। फिल्म में बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। देखने वाली बात होगी कि रकुल को लोग किस तरह से प्यार देते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X