Rakul Preet Singh ने शादी के बाद की पहली रसोई, बनाया ससुराल वालों के लिए हलवा

Rakul Preet Singh did her first rasoi after marriage: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की 21 फरवरी को गोवा में शादी हुई है। कपल 23 फरवरी को मुंबई लौटा है। भगनानी फैमिली ने नई बहू का स्वागत जोरों-शोरों से किया था। बता दें कि जैकी भगनानी का घर फूलों और लाइटों से जगमगा रहा है। इसी के साथ ही रकुल प्रीत सिंह ने अपने ससुराल आते ही चौका चरधाना की रस्म की है जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर शेयर की है।
रकुल ने ससुराल में बनाया हलवा
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह ने ससुराल में पहले दिन ही चौका चरधाना की रस्म की है। जी हां, रकुल अपनी पहली रसोई से काफी खुश हैं। उन्होंने पहली रसोई की रस्म में हलवा बनाया है जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर शेयर की है। बता दें कि रकुल की यह पहली रसोई की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर पसंद की जा रही है। इस तस्वीर पर फैन्स के भी जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं एक यूजर ने लिखा रकुल शगुन में क्या मिला है तो वहीं दूसरे ने कहा परफेक्ट पंजाबी फूड।
रकुल ने शेयर की थीं नई तस्वीरें
रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में कुछ वेडिंग फोटोज़ शेयर की थीं जिसमें रकुल और जैकी की ट्यूनिंग दिख रही थी। उनके कलीरे भी नजर आ रहे हैं और कपल की शानदार केमिस्ट्री इन तस्वीरों में देखने को मिल रही है। साथ ही में रकुल और जैकी की फैमिली फोटो और शानदार बॉन्ड देखने को मिल रहा है।
रकुल के लहंगे में ये थीं खास चीजें
रकुल प्रीत सिंह का लहंगा बड़ी ही बारीकी से डिजाइन किया गया है। इस लहंगे को तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया है। इस लहंगे को डाइमेन्शनल फूल और आइवरी से लहंगा बना है। इस लहंगे में कल्चर और कश्मीर की सुंदरता दिखाने की कोशिश की गई है। जिसे बनाने में काफी समय लगा है।


Click it and Unblock the Notifications