Video पीपीई किट पहन रकुल प्रीत पहुंची एयरपोर्ट, कैमरा देख कर कहा- क्या देखोगे ये सब मत करो !
अनलॉक 1 के दौरान सरकार के नियम के तहत आवाजाही शुरू हो गई है। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर लोगों का आना-जाना शुरू हो चुका है। ऐसे में बीते कई दिनों से अपने मास्क से कारण चर्चा में रह चुकी रकुल प्रीत सिंह एक बार फिर खबरों में छा गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। जहां पर इस बार उनका एयरपोर्ट लुक तेजी से वायरल हो रहा है। रकुल प्रीत के इस वीडियो को भी तेजी से देखा जा रहा है।
आप देखेंगे कि रकुल प्रीत ने पीपीई किट पहन रखा है साथ ही कोरोना से बचाव की सारी सुरक्षा लेते हुए उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क भी लगा रखा है। जैसा ही रकुल एयरपोर्ट में एंट्री करने के लिए अपनी कार से निकलती हैं, लोग उनकी तस्वीर लेना शुरू कर देते हैं। इस वीडियो में रकुल अपने कार से निकलती हैं वह मुख्य गेट की तरफ जाती हैं।

इस दौरान फोटोग्राफर्स उन्हें पोज देने के लिए कहते हैं। रकुल इस पर नाराज हो जाती हैं। वह कहती हैं कि क्या देखोगे यार। ये सब मत करो। आपको बता दें कि रकुल प्रीत के लिए बीता साल लाजवाब रहा है।
रकुल प्रीत सिंह और तब्बू के साथ अजय देवगन ने दे दे प्यार दे में कमाल का धमाल मचाया।इस रॅाम कॅाम ने कमाई के लिहाज से आसानी से 100 करोड़ का कारोबार कर लिया। बहरहाल, नीचे देखिए इसका वीडियो और रकुल प्रीत की कुछ खास तस्वीरें जो कि काफी पसंद की गईं।


Click it and Unblock the Notifications