फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर रकुल प्रीत सिंह ने शेयर कीं रोमांटिक अनसीन तस्वीरें, फैन्स बोले- मेड फॉर ईच अदर

Rakul Preet Singh celebrate first wedding anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के लिए आज डबल सेलिब्रेशन का मौक है क्योंकि एक तरफ तो वह जैकी भगनानी के साथ अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं, तो दूसरी तरफ उनकी नई फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। और इस डबल सेलिब्रेशन के मौके पर रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जो फैन्स का दिल जीत रहा है।
रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया हैं जिसमें उन्होंने प्यार, खुशी और आभार जाहिर किया है। पोस्ट में रकुल ने अपने और जैकी की कई खूबसूरत और अनसीन फोटज़ शेयर की हैं। रकुल के इस पोस्ट में वेडिंग प्रपोजल की भी तस्वीरें हैं साथ ही में हनीमून की भी कुछ अनसीन तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर की हैं। कई यादगार पालों को याद करते हुए एक्ट्रेस कैप्शन में लिखती हैं-'एक साल, अनगिनत यादें, और पूरी ज़िंदगी साथ बिताने का सफर बाकी है'
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह के इस पोस्ट पर फैन्स और सितारों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितनी खूबसूरत तस्वीरें हैं मेड फॉर ईच अदर। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-वेडिंग एनिवर्सरी की शुभकामनाएं। वहीं भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा ने कमेंट कर हार्ट इमोजी बनाया।
रकुल प्रीत सिंह ने अंतरारा खन्ना के रूप में अपनी शानदार ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से सबका दिल जीत लिया है। उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है, और फैंस तो उन्हें फिल्म की "जान" तक कह रहे हैं। उनकी फ्रेश एनर्जी और दमदार एक्टिंग को देखकर दर्शक दीवाने हो रहे हैं, और हर कोई बस यही कह रहा है कि "रकुल ही फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











