पैपराजी के सामने रकुल प्रीत सिंह ने सासु मां के साथ किया ऐसा बर्ताव.. पहले लगाई आवाज और फिर.. देखते रह गए पति

Rakul Preet Singh Viral Video: बी टाउन में इन दिनों रमजान मनाए जा रहे हैं और इस पाक महीने में सेलेब्स अपने घर पर इफ्तार पार्टी का आययोजन कर रहे हैं जिसमें काफी सारे सेलेब्स एक से बढ़कर एक शानदार लुक में पहुंच रहे हैं। संडे की शाम में अली अब्बास ने अपने घर पर एक शानदार इफ्तार पार्टी रखी। पार्टी में रकुल प्रीत सिंह अपने पति जैकी भगनानी और सासु मां के साथ शिरकत करने के लिए पहुंचीं।
इस दौरान रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का वीडियो सामने आया है। इस दौरान रकुल ने अपनी सास के साथ जो बर्ताव किया उसके हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैकी की मम्मी गाड़ी से उतरकर जा रही थी। ऐसे में रकुल ने उन्हें अपने साथ पोज देने के लिए बुलाया और बेहद प्यार के अपनी सास को ट्रीट करती दिखाई दीं।
रकुल और उनकी सास की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है और नेटिजंस उन्हें परफेक्ट बहू के टाइटल से नवाज रहे हैं। इस दौरान रकुल प्रीत सिंह रॉ मैंगो ग्रीन पाकिस्तानी लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। वहीं जैकी लेमन ग्रीन और ब्लैक इंडो वेस्टर्स में काफी हैंडसम लग रहे थे। रकुल प्रीत सिंह ने अपना लुक ग्लोसी मेकअप, बालों में पोनीटेल और गोल्डन ज्वेलरी के साथ पूरा किया है। एक्ट्रेस ने एक मैचिंग कल्च भी कैरी किया है।
बताते चलें कि जैकी और रकुल ने 21 फरवरी को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों की शादी में अक्षय कुमार से लेकर शिल्पा शेट्टी तक कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











