Viral Video: ससुर का नाम सुनते ही तिलमिलाई रकुल प्रीत सिंह, गुस्से में माइक झटक कर निकली बहूरानी

Rakul Preet Singh Angry Video: बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह शादी के बाद इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को काफी अच्छे से मैनेज कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री आईफा अवॉर्ड में शिरकत करने के लिए पहुंची जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रकुल प्रीत सिंह मीडियो पर जरा गुस्सा होती दिखाई दे रही हैं।
रकुल प्रीत सिंह रेड कार्पेट पर पोज देने के बाद मीडिया से इंटरेक्ट करती दिखाई दे रही हैं। इसी बीच किसी ने रकुल से उनके ससुर और बॉलीवुड प्रोड्यूसर वासु भगनानी से जुड़ा सवाल किया जिसपर हसीना काफी तुनक मिजाज में माइक झटक कर और गुस्से में रिएक्ट करते हुए सॉरी बोलकर रफूचक्कर हो गई।
बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मिया छोटे मिया' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने वासु भगनानी पर पेमेंट ना देने का आरोप लगाया था। अली के मुताबिक़ उन्हें फिल्म के लिए पूजा एंटरटेनमेंट के ओनर्स की तरफ से 7.30 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया था। लेकिन वासु ने इन आरोपों से इनकार करते हुए अली अब्बास के खिलाफ FIR दर्ज करा दी थी।
एक ओर जहां अली अब्बास जफर ने वासु भगनानी पर पैसे का भुगतान ना किए जाने का आरोप लगाया था तो वहीं दूसरी ओर वासु ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपने 47 .37 करोड़ रूपये का दिए जाने का आरोप लगाया था। वासु के मुताबिक 'हीरो नंबर वन', 'मिशन रानीगंज' और 'बड़े मियां छोटे मियां' उनकी इन तीन फिल्मों के एसवीओडी राइट्स खरीदने के बावजूद नेटफ्लिक्स ने 47.37 करोड़ रुपये नहीं चुकाए गए थे। लेकिन वासु के आरोपों को खारिज करते हुए नेटफ्लिक्स के एक प्रवक्ता ने कहा था कि नेटफ्लिक्स को वासु की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट से पैसे लेने है।


Click it and Unblock the Notifications











