शादी के बाद गोल्डन टेम्पल माथा टेकने गए न्यूली वेड Rakul preet singh और Jackky Bhagnani

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Visit Golden Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी गोवा में हुई थी। कपल शादी के 3 दिनों बाद मुंबई लौटा था। भगनानी फैमिली ने नई दुल्हन का धूमधाम से स्वागत किया था। रकुल ने ससुराल जाते ही पहली रसोई की थी। उन्होंने अपने ससुराल वालों के लिए हलवा बनाया था। बता दें कि इन दिनों रकुल प्रीत सिंह अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं।
मत्था टेकने गुरुद्वारे गया न्यूली वेड
रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रकुल प्रीत सिंह इस समय अमृतसर में हैं। कपल परिवार के साथ गोल्डन टेम्पल गया है। रकुल द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि कपल गुरुद्वारे के सामने खड़ा नजर आ रहा है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही कैप्शन में उन्होंने ब्लेस्ड लिखा है वहीं दूसरी तस्वीर में रकुल और जैकी के साथ ही रकुल प्रीत के माता पिता भी नजर आ रहे हैं।
लुक्स ने जीता दिल
नई नवेली दुल्हन के लुक्स की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह पीले रंग का सूट पहनी नजर आ रही हैं। उन्होंने दुपट्टे से सिर से ओढा है। उन्होंने हाथ में चूड़ा पहना हुआ है। वहीं जैकी की बात करें तो जैकी भगनानी लाल रंग के कुर्ते पायजामे में नजर आ रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म की बात करें तो वे 'ओह माय घोस्ट' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वे 'मेरी पत्नी का रीमेक' में वे नजर आएंगी। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज डायरेक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











