शादी के बाद पति साथ जिम पहुंचीं रकुल प्रीत सिंह,अनोखा प्यार देख फैन्स बोले- यहां भी रोमांस...

Rakul Preet Singh

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani went gym: रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रही हैं। कभी वे अमृतसर के गोल्डन टेंपल के दर्शन करती हैं तो कभी वे परिवार के साथ कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन करती नजर आती हैं। कपल इन दिनों देवी-देवताओं का आर्शीवाद लेती नजर आ रही हैं। वहीं हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने पति जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के साथ जिम का फोटो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए देखते हैं क्या खास है एक्ट्रेस के लेटेस्ट फोटो में।

न्यूली वेड ने शेयर की लेटेस्ट फोटो
वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी के साथ जिम गई हैं। जहां उन्होंने कपल जैकेट पहनी हुई है। जहां जैकी 'मिस्टर' की जैकेट पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं रकुल 'मिसेज' की जैकेट पहने दिख रही हैं दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही रकुल लिखती हैं- 'इतना ज्यादा जश्न और इतना ज्यादा खाना हो चुका है। शॉर्ट में कहें तो प्यार बनाए रखना अब कैलोरी बर्न करना है।' बता दें कि इस तस्वीर पर फैन्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं जहां एक ने कहा यहां भी रोमांस तो वहीं दूसरे ने कहा वाह नजर ना लगे।

इन बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं रकुल
आपको बता दें कि कपल ने 21 फरवरी को गोवा में शादी की थी। बता दें कि दोनों की शादी दो रीति रिवाजों से हुई थी। पहली सिख धर्म के अनुसार और दूसरी आनंद कारज रीति रिवाज से हुई थी। काम की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह 'मेरी पत्नी का रीमेक' में नजर आएंगी जिसे मुदस्सर अजीज डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं दूसरी 'ओह माय घोस्ट' में नजर आने जा रही हैं। इस फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X