शादी के बाद कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, भक्ति में डूबा नजर आया परिवार

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani visit to Kamakhya Devi Temple: न्यूली वेड कपल रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) इन दिनों काम के साथ ही परिवार के साथ भी समय बिता रहे हैं। जहां पिछले दिन कपल को अमृतसर के गोल्डन टेंपल में मत्था टेकते देखा गया था तो वहीं अब कपल परिवार के साथ मिलकर कामाख्या देवी के मंदिर के दर्शन करने गया है। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचा कपल
रकुल प्रीत सिंह द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रकुल प्रीत सिंह भगवा रंग का सलवार कुर्ता पहनी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने माथे पर लंबा टीका लगाया हुआ है। हाथ में फूलों की माला पकड़े खड़ीं रकुल प्रीत काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं जैकी की बात करें तो जैकी भगनानी पीले रंग का कुर्ता पहने और जींस पहने नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि रकुल और जैकी के साथ उनका परिवार भी नजर आ रहा है।
दोनों की हुई थी रॉयल वेडिंग
आपको बता दें कि कपल ने 21 फरवरी को गोवा में शादी की थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे और बिजनेस वर्ल्ड के भी लोग देखे गए थे। बता दें कि कपल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहा था। वहीं अब साल 2024 में दोनों ने सात फेरे लिए थे। बता दें कि दोनों की शादी दो रीति रिवाज से हुई थी। पहली सिख धर्म के अनुसार और दूसरी आनंद कारज रीति रिवाज से। बता दें कि दोनों की वेडिंग फोटोज़ ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications