शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, वेडिंग कार्ड हुआ लीक

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding Card: बॉलीवुड गलियारे में एक बार फिर शहनाई गूंजने का समय आ गया है। जी हां, कियारा, स्वरा, परिणीति के बाद अब बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी सात फेरे लेने को तैयार हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों को आए दिनों पब्लिक एरिया में भी स्पॉट किया जाता है तो कभी दोनों को साथ में इवेंट्स में भी देखा जाता है। जिसके बाद से हर एक फैन की यही इच्छा थी कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएं। पिछले दिनों दोनों की शादी की काफी अफवाहें उड़ रही थीं। बताया जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे, लेकिन अब दोनों की शादी और वेडिंग डेट पर मुहर लग गई है।
शादी का कार्ड हुआ लीक
रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की शादी की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। हाल ही में दोनों के वेडिंग कार्ड की एक झलक देखने को मिली है। नीले रंग के कार्ड खूबसूरत बीच के बैकग्राउंड पर रकुल और जैकी का नाम है। वहीं एक खूबसूरत मंडप में शादी और फेरे की तारीख लिखी है। कार्ड पर 21 फरवरी वेडिंग डेट लिखी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी गोवा में होने जा रही है। शादी में करीबी मेहमान, फिल्म इंडस्ट्री के लोग, राजनीति और बिजनेस वर्ल्ड के मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं रकुल प्रीत सिंह
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी विदेश में की जानी थी, लेकिन लक्षद्वीप विवाद के बाद से वेडिंग लोकेशन को बदल दिया गया था। काम की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है। इसके अलावा 'इंडियन 2', 'मेरे हसबैंड की बीवी' में भी रकुल नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications