Rakul Preet Singh और Jackky Baghani का क्रिएटिव Wedding Video देख फैन्स की खुली रह गईं आखें

Rakul Preet Singh and Jackky Baghani wedding video viral: रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Baghani) बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। 21 फरवरी को दोनों की गोवा में रॉयल वेडिंग हुई थी। बता दें कि कपल की शादी आनंद कारज और सिंधी रीति रिवाज के मुताबिक हुई थी। सिख धर्म में शादी को आनंद कारज कहा जाता है। इसमें लग्न,मुहूर्त नक्षत्रों, कुंडली का स्थान नहीं होता है। जबकि हिंदू विवाह में इसे मान्यता दी जाती है।
दोनों तरह की शादियों में बदला रकुल ने अपना लुक
रकुल प्रीत और जैकी ने अपनी दोनों ही तरह की शादियों में अलग आउटफिट पहना था। जहां एक में रकुल पिंक लहंगा पहनी नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरे में उन्होंने व्हाइट और सिल्वर कलर का लहंगा पहना है। रकुल के दोनों ही लुक काफी डिफरेंट हैं। रकुल का ये नया अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आया।
सामने आया वेडिंग वीडियो
हाल ही में कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना वेडिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रकुल प्रीत सिंह और जैकी की हल्दी, संगीत और शादी की खूबसूरत झलकियां देखने को मिल रही है। इस वेडिंग वीडियो में रकुल और जैकी का कस्टमाइज वेडिंग सॉन्ग बिन तेरे डाला गया है। इस वेडिंग वीडियो में कई मस्ती भरे पल और रीति रिवाज भी देखने को मिल रहे हैं। इस खूबसूरत वीडियो के शेयर करने साथ ही कपल अपने इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में लिखते हैं- 'ये तुम और मैं नहीं हैं ये हम हैं'।
फैन्स और सितारों के आए जमकर रिएक्शन
बता दें कि कपल के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। हर कोई कपल के इस यूनीक वीडियो की तारीफ करता थक नहीं रहा है। समीक्षा पेडनेकर, स्मृति खन्ना, भूमि पेडनेकर, शिल्पा शेट्टी समेत कई सितारों ने रकुल-जैकी के वेडिंग वीडियो की तारीफ की है। वहीं फैन्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं एक फैन ने लिखा-बहुत ही खूबसूरत वीडियो है हर फंक्शन इस वीडियो में हम देख सकते हैं तो वहीं दूसरे ने कहा बहुत ही क्रिएटिव वीडियो है बहुत शुभकामनाएं आपको।


Click it and Unblock the Notifications