रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में होगा शुगर फ्री खाना, रखी जाएगी ये थीम

Rakul Preet Singh

Rakul Preet Singh and Jackky Baghani Wedding Menu: रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Baghani) 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बता दें कि दोनों की यह रॉयल वेडिंग होगी जिसके लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। खाने के मेन्यू से लेकर सजावट तक एक दम हटके होने वाला है। आपको बताते चलें कि कपल ने अपनी शादी के लिए इको फ्रेंडली शादी करने का ऑप्शन चुना है। चलिए जानते हैं कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में क्या कुछ होने वाला है खास और क्या होंगे सख्त नियम कानून।

शादी में होगा ये मेन्यू
कपल ने अपनी के लिए इको फ्रेंडली थीम रख रहा है। शादी का कार्ड भी डिजिटल रखा गया था। शादी में पटाखे भी नहीं जलाए जाएंगे। इसका कम नहीं था कि अब शादी से मिठाइयां भी गायब होने वाली हैं। रकुल और जैकी की शादी में मेहमानों को खानी होंगी फीकी मिठाइयां। जी हां, कपल ने कुछ चीजें फीकी रखी हैं कुछ शुगर फ्री और कुछ ग्लूटन फ्री। रिपोर्ट्स की माने को शादी के लिए खास शेफ को बुलवाया गया है जो भारत और अंतरराष्ट्रीय खाने की कमान को संभालेगा। अब इस मेन्यू को देखकर आपको अंदाजा तो लग ही रहा होगा कि यह शादी खास नहीं एक दम खास होने वाली है।

मेहमानों का लगा मेला
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के लिए मेहमानों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ एक दिन पहले ही गोवा पहुंच चुके हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी बहन समीक्षा के साथ गोवा पहुंची हैं। ईशा देओल, नताशा दलाल, वरुण धवन भी वेडिंग लोकेशन पर आ गए हैं। बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर भी शादी अटेंड कर सकते हैं। कपल को शादी में इंडस्ट्री के अलावा बिजनेस वर्ल्ड और राजनीति के भी मेहमान भी आर्शीवाद देने आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X