VIDEO: मुंह के बल गिरती-गिरती बचीं रकुल! फोटो खिंचवाने के चक्कर में फिसला पैर, फिर भरी भीड़ में पति ने...

Rakul Preet Singh

Rakul Preet Singh Viral Video: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) अपने खास अंदाज और अपने लुक्स को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। आए दिनों रकुल प्रीत सिंह का ग्लैमरस लुक फैन्स का दिल जीत लेता है। बता दें कि रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर तो एक्टिव रहती ही हैं, लेकिन वह जमकर पार्टी और ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी नजर आती हैं। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह पति जैकी भगनानी के साथ धर्मवीर 2 के ट्रेलर लॉन्च पर गई थीं, लेकिन इस दौरान रकुल प्रीत सिंह के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देख फैन्स घबरा गए हैं।

गिरते गिरते बचीं रकुल प्रीत सिंह
हाल ही में रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रकुल प्रीत सिंह खूबसूरत साड़ी पहने धर्मवीर 2 के ट्रेलर लॉन्च में नजर आती हैं। वह पैपराजी को पोज भी देती हैं और जमकर तस्वीरें भी खिंचवाती हैं, लेकिन इतने में ही रकुल प्रीत का पैर साड़ी में फंस जाता है और उनका पैर फिसल जाता है, लेकिन पास में ही रकुल के पति जैकी भगनानी खड़े होते हैं। वह रकुल का हाथ पकड़ लेते हैं और उन्हें गिरने से बचाते हैं। वहीं रकुल फिर से एक मुस्कान देकर इवेंट में जाती हैं।

पिछले दिनों भी आ चुकी हैं चर्चाओं में
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह पिछले दिनों भी काफी चर्चाओं में थीं। क्योंकि कुछ दिनों पहले उनके भाई अमन प्रीत सिंह को ड्रग्स मामले में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अमन प्रीत के साथ ही चार अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि आरोपियों के पास से 35 लाख की कीमत की 199 ग्राम कोकीन, दस सेलफोन और दो पासपोर्ट जब्त किए थे। हालांकि इस मामले पर रकुल प्रीत सिंह का कोई भी रिएक्शन नहीं आया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X