अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह निभाएंगी कॉन्डम टेस्टर का किरदार, अपकमिंग फिल्म से आई बड़ी अपडेट!
रकुल प्रीत सिंह लगातार शानदार फिल्मों में नजर आने वाली हैं और इस समय एक दमदार फि्ल्म को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं। खबर है कि रॉनी स्क्रूवाला दरअसल रकुल प्रीत सिंह के साथ वुमन सेंट्रिक फिल्म बनाने वाले हैँ। लेकिन जो किरदार रकुल प्रीत सिंह इसमें निभाने वाली हैं जो वो काफी चौकाने वाला हैय़ खबर है कि इस फिल्म में रकुल एक कॉन्डम टेस्ट करने वाली महिला के रोल में नजर आने वाली हैं।
हालांकि इस फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन खबरों की मानें तो अभिनेत्री इसको करने के लिए तैयार हैं। सोशल कॉमेडी फिल्म में रकुल प्रीत सिंह को पहली बार देखना काफी अलग सा अनुभव होने वाला है।

फैंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं लेकिन अभी फिल्म के टाइटल को लेकर ऐलान नहीं हुआ है। रकुल प्रीत सिंह की इस खबर के बाद इस फिल्म की कहानी को लेकर भी चर्चा हो रहा है।
पता चला है कि अभिनेत्री उन लोगों को कॉन्डम के बारे में जानकारी देती नजर आने वाली हैं जो कि इसके बारे में कुछ नहीं जानते हैं। इस समय इस तरह का कई फिल्में बन रहीं हैं जो कि सोशल मैसेज देती हुईं नजर आ रहीं हैं।
इसके पहले आयुष्मान खुराना ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है। रकुल प्रीत सिंह ने साथु से लेकर बॉलीवुड तक का सफर किया है और कई दमदार फिल्मों में काम करती नजर आई हैं। फिलहाल ये फि्म कैसी साबित होती है ये तो आने वाला समय की बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications